खबर
Top News

मानसून बना आफत: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत; कई घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जून 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
मानसून बना आफत

खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के साथ ही भारी बारिश और वज्रपात की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

खेतों और खुले क्षेत्रों में गई जान
लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची समेत गिरिडीह, गढ़वा, चतरा, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिलों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में लोगों की मौत हुई है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए
रांची के पिठोरिया क्षेत्र में खेत में काम कर रहे जीतू महली और एक महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं गढ़वा जिले में बारिश से बचने के प्रयास के दौरान एक महिला की जान चली गई। केतार क्षेत्र में मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग भी वज्रपात का शिकार हो गए।

इसके अलावा चतरा, सरायकेला और जामताड़ा जिलों में भी वज्रपात की घटनाओं में लोगों की मौत होने की सूचना है। कुछ स्थानों पर बच्चे भी इसकी चपेट में आए, जिससे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

कई लोग घायल
वज्रपात की घटनाओं में छह से अधिक लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कई मामलों में पीड़ित खेतों, खुले मैदानों या ग्रामीण इलाकों में मौजूद थे, जहां अचानक मौसम खराब होने के दौरान हादसे हुए।

कई जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, लोहरदगा, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और जलाशयों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 7 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 8 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 8 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 8 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 8 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 8 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 8 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 9 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 9 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 9 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 9 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 9 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 9 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 10 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 10 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 10 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!