खबर
Top News

पीड़ितों की सहायता पुलिस का पहला कर्तव्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: दो दिवसीय आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जून 2026, 5:49 pm
शेयर करें:
पीड़ितों की सहायता पुलिस का पहला कर्तव्य, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है नागरिकों की सुरक्षा और कानून में विश्वास पुलिस का पहला कर्तव्य है। पीड़ितों के साथ विनम्रता और उनके हित की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता हो।

सिंहस्थ-करोड़ों श्रद्धालुओं का आस्था पर्व है। इसमें संवेदनशीलता, सक्रियता, सतर्कता और सेवा भाव से पुलिस, आदर्श व्यवस्था का उदाहरण देश-दुनिया में प्रस्तुत कर सकेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को पुलिस मुख्यालय में आईजी कांफ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर देकर अभिवादन किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजी स्तर के बाद संभाग स्तर पर भी समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी जिनमें वे शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा नए आपराधिक कानूनों के लिए संसाधन जुटाते हुए भर्ती प्रक्रिया को जारी रख रहे हैं। 22 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। हर साल भर्ती करने के लिए प्रबंधन कर रही है। प्रयास है स्वीकृत पद खाली न रहे।

महिला-बच्चों की सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता को प्राथमिकता दी जाए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, नशामुक्ति, मानव तस्करी पर नियंत्रण, महिला और बच्चों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाए।

आंतरिक सुरक्षा तथा सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को पुलिस विभाग की प्रमुख प्राथमिकताएं बताते हुए अधिकारियों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध, संगठित अपराध, माफिया गतिविधियां, भूमि संबंधी अपराध, सामाजिक चुनौतियों के नए स्वरूप सामने आ रहे हैं।

इनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस को तकनीकी दक्षता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के साथ कार्य करना होगा।

नशामुक्ति के लिए चलाएं जनजागरण अभियान
मुख्यमंत्री ने पुलिस की सराहना कर कहा राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं। मंडला और बालाघाट जिले नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हुए। मध्यप्रदेश की धरती से लाल सलाम को आखिरी सलाम किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश की धरती से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने सुशासन की मिसाल प्रस्तुत की है।

मप्र नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने वाला देश का पहला राज्य है। ऐसी अनेक उपलब्धियों के लिए प्रदेशवासी पुलिस और सुरक्षाबलों पर गर्व करते हैं।

नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आमजन की सहभागिता से व्यापक अभियान संचालित किए जाएं।

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, संवाद और सामुदायिक भागीदारी महत्वपूर्ण है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

24 minutes ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

33 minutes ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

43 minutes ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 1 hour ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 1 hour ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 1 hour ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 1 hour ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 1 hour ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 1 hour ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 1 hour ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 1 hour ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 2 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 2 hours ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 2 hours ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!