रहवासियों की नींद उड़ाने वालों को भेजा गया जेल: खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद अब संचालक पर गिरेगी गाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

होस्टल की छत पर शराब पार्टी और हंगामे का मामला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सबसे सभ्य और शांत कॉलोनियों में शुमार तुलसी नगर अब कथित होस्टलों की मनमानी का अड्डा बनती जा रही है। परसों रात एक होस्टल की छत पर चल रही शराब पार्टी ने पूरे इलाके को सिर पर उठा लिया था।
रातभर डीजे, शराब और अश्लील गालियों का दौर चलता रहा। परेशान रहवासियों के विरोध पर नशे में धुत युवकों ने अभद्रता की। पुलिस से भी हुज्जत की।
मामले को खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद आखिरकार पुलिस को चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित मकान नंबर-301 की छत पर देर रात शराब पार्टी चल रही थी। शिकायतकर्ता ओंकारेश्वर ठाकुर के मुताबिक राहुल (तुलसी नगर), आदित्य प्रताप सिंह (तुलसी नगर), योगेश (मोती तबेला), तुषार (आनंद नगर) और उनके अन्य साथी तेज आवाज में डीजे बजाकर शराब पी रहे थे।
रातभर गाली-गलौज और शोर-शराबे से पूरा कॉलोनी परेशान थी। जब सुबह करीब चार बजे डीजे बंद करने को कहा तो आरोपियों ने गालियां देना शुरू कर दीं।
पुलिस को भी नहीं छोड़ा: सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करवाने और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में चूर युवक पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छत पर मौजूद लोगों ने पुलिस के सामने ही हंगामा किया और शराब की खाली बोतलें तथा प्लास्टिक के गिलास नीचे फेंक दिए।
नोटिस जारी कर जवाब तलब करेंगे
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल साहू, आदित्य प्रताप सिंह, योगेश और तुषार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मप्र कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि होस्टल संचालक का अपने यहां रहने वालों पर कोई नियंत्रण नहीं है। बाहरी युवक-युवतियों की आवाजाही, देर रात शराब पार्टियां और लगातार होने वाला हंगामा अब आम बात बन चुका है।
जिस कॉलोनी को परिवारों के सुरक्षित और शांत निवास के लिए जाना जाता था, वहां अब रात होते ही शराब, डीजे और हुड़दंग का माहौल बन जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध होस्टलों और पीजी संचालकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि होस्टल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!