इस शहर में मंत्री के लंबे वाहन काफिले पर लोगों ने उठाए सवाल: तो क्या ऐसे ईंधन बचाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद रविवार को एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। उन्होंने शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ प्रदेश के सबसे बड़े रानी दुर्गावती फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। हालांकि उनके दौरे से अधिक चर्चा उनके साथ चल रहे लंबे वाहन काफिले को लेकर रही।
मंत्री के साथ रहे 14 वाहन
मंत्री के साथ करीब 14 वाहनों का काफिला शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। काफिले में सुरक्षा, प्रशासनिक और प्रोटोकॉल से जुड़े वाहन शामिल थे। इस दौरान मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
ईंधन संरक्षण के संदेश और ऐसी व्यवस्थाओं के बीच हो संतुलन
केंद्रीय मंत्री के दौरे के दौरान शहर में चल रहे बड़े काफिले को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब आम नागरिकों से ईंधन की बचत और अनावश्यक वाहन उपयोग कम करने की अपील की जाती है, तो वीआईपी दौरों में इतने बड़े काफिलों की आवश्यकता क्यों पड़ती है। लोगों का कहना था कि ईंधन संरक्षण के संदेश और ऐसी व्यवस्थाओं के बीच संतुलन होना चाहिए।
फ्लाईओवर की जमकर सराहना
रानी दुर्गावती फ्लाईओवर का निरीक्षण करते हुए जितिन प्रसाद ने परियोजना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लगभग 7 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर आधुनिक इंजीनियरिंग और अधोसंरचना विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि वर्षों पहले अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने इस स्तर की संरचनाएं देखी थीं और अब उसी गुणवत्ता का फ्लाईओवर जबलपुर में देखना गर्व की बात है। उनके अनुसार यह परियोजना न केवल शहर की नई पहचान बनेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी अधिक सुगम और आधुनिक बनाएगी।
विकास कार्यों का किया उल्लेख
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अधोसंरचना विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में सड़क, रेल, हवाई और शहरी विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर भी लगातार काम कर रही है।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
फ्लाईओवर निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी परियोजनाएं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!