अवैध अहाते का सच कैमरे में कैद करना पड़ गया भारी: वीडियो बनाते ही लट्ठ लेकर टूट पड़े शराब दुकान के कर्मचारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
शराबियों से त्रस्त रहवासी करेंगे आला अफसरों से शिकायत
पति-पत्नी सहित पूरे परिवार पर किया हमला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना के बंगाली चौराहा स्थित शराब दुकान के पीछे संचालित कथित अवैध अहाते ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां रहने वाले एक परिवार का आरोप है कि शराबियों के आतंक और अवैध अहाते की शिकायत का सबूत जुटाना उन्हें भारी पड़ गया।
महिला ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो शराब दुकान के कर्मचारी गुंडों की तरह उस पर और उसके परिवार पर लट्ठ लेकर टूट पड़े और पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही समझाकर लौटाने की कोशिश करती रही।
बंगाली चौराहा स्थित शराब दुकान से लगी गली के अंतिम छोर पर बने किष्किंधा अपार्टमेंट और आसपास की अन्य इमारतों में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। इन्हीं में से एक परिवार ऑटो रिक्शा चालक घनश्याम रोकड़े का है।
वे खाना बनाने का काम करने वाली पत्नी सविता, कस्टम डिपार्टमेंट में ड्राइवर बेटे अमन, फूड डिलिवरी बॉय का काम करने वाले बेटे कान्या के साथ रहते हैं।
रोकड़े परिवार के साथ-साथ सभी रहवासियों के आने-जाने के लिए शराब दुकान से लगी एकमात्र यही गली है। रहवासियों का आरोप है कि शराब दुकान के पीछे वर्षों से अवैध अहाता संचालित हो रहा है, जहां शराब पीने के बाद नशेड़ी पूरी गली पर कब्जा कर लेते हैं।
स्थिति यह है कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। खुलेआम गाली-गलौज, झगड़े, महिलाओं से अभद्रता और खुले में पेशाब पीने जैसी घटनाएं रोजमर्रा का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। शहर में चल रहे अवैध अहातों को लेकर खुलासा फर्स्ट हमेशा अपनी कलम से सच्चाई का खुलास करता रहा है।
हॉर्न बजाया तो भड़क गए नशेड़ी, बेटे को घेरने दौड़े
पीड़ित सविता रोकड़े के मुताबिक उनका बेटा अमन रात में कार से अपने मामा के घर जाने के लिए निकला था। गली में बड़ी संख्या में शराबी खड़े थे और रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध था। हॉर्न बजाने पर नशेड़ी भड़क गए और अमन को गालियां देने लगे।
स्थिति बिगड़ती देख अमन ने परिवार को आवाज लगाई। मैं, पति, छोटा बेटा कान्हा, मां, मुंहबोली बेटी और दामाद मौके पर पहुंचे तो शराबी वहां से भाग निकले। सविता का कहना है कि आए दिन होने वाली घटनाओं से परेशान होकर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को शिकायत करने के लिए अवैध अहाते का वीडियो बनाना शुरू किया।
जैसे ही अहाता संचालक को इसकी जानकारी लगी उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते वह बाहर आ गई, लेकिन परिवार के लोग शराब दुकान के बाहर खड़े शराबियों की हरकतों पर नाराजगी जता रहे थे। इसी दौरान शराब दुकान के पांच-छह कर्मचारी गुंडों की तरह हाथों में डंडे और लट्ठ लेकर बाहर निकल आए।
पूरे परिवार पर जमकर बरसाए डंडे... पीड़िता का आरोप है कि शराब दुकान के कर्मचारियों ने पहले गालियां देना शुरू की और विरोध करने पर अचानक हमला बोल दिया। मेरी कमर पर डंडा मारा गया। बेटे कान्हा के चेहरे पर भी डंडा लगा।
पति, मां, बेटी और दामाद के साथ भी मारपीट की गई। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया और परिवार अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।
पीड़िता की गुहार- स्वच्छ शहर बना दिया सुरक्षित कब बनाओगे?
सविता रोकड़े के मुताबिक मैं पांच वर्षों से इलाके में रह रही हूं। अब जनसुनवाई में शिकायत करने की तैयारी है। इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का दावा किया जाता है, लेकिन आम नागरिक, महिलाएं और परिवार खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
जब शराबियों ने गली पर कब्जा कर रखा है, महिलाएं पिट रही हैं, परिवार डर में जी रहे हैं, तब आखिर प्रशासन और पुलिस कार्रवाई कब करेगी? जिस शराब दुकान के कर्मचारियों ने हमला किया उस दुकान के कारण बंगाली चौराहे पर आए दिन विवाद होते हैं।
ट्रैफिक जाम होता है। प्रशासन को उक्त दुकान को कहीं और शिफ्ट कर देना चाहिए, सारे विवाद की जड़ उक्त शराब दुकान ही है।
खुलेआम दी धमकी-तुझे और तेरे बच्चों को देख लेंगे
पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में ही शराब दुकान के कर्मचारी उन्हें धमकाते रहे। आरोपियों ने खुलेआम कहा कि तुझे और तेरे बच्चों को कभी भी देख लेंगे। परिवार का आरोप है कि यदि पुलिस उसी समय सख्ती दिखाती तो इस तरह की धमकियां देने की किसी की हिम्मत नहीं होती।
पैसा खर्च कर एक घंटे में बाहर आ जाएंगे
मारपीट की सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के बजाय उन्हें ही शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच महिलाओं से मारपीट की खबर मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।
परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें केस दर्ज कराने से हतोत्साहित करते हुए कहा कि आरोपियों का कुछ नहीं होगा, वे पैसा खर्च कर एक घंटे में बाहर आ जाएंगे और बाद में रंजिश निकालेंगे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!