हिंदू युवती के साथ रह रहे युवक को लेकर हंगामा: हिंदूवादियों ने की शिकायत; पुलिस ने थाने में बैठाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ क्षेत्र में शनिवार रात उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब एक युवक के साथ एक हिंदू युवती के रहने की सूचना पर कुछ सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों को राऊ थाने लाया गया, जहां मामले को लेकर पुलिस से शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की गई।
युवक को थाने ले जाया गया
जानकारी के अनुसार, मामला कमला नगर क्षेत्र का है। यहां एक किराए के मकान में युवक और युवती के साथ रहने की सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई और युवक को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।
पहचान के बाद साथ रहने की जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक पहले शहर के एक क्षेत्र में सैलून संचालित करता था, जहां उसकी युवती से पहचान हुई थी। बाद में दोनों राऊ क्षेत्र में रह रहे थे और वहीं रोजगार से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहे थे। मामले में यह भी सामने आया है कि जिस मकान में दोनों रह रहे थे, उसके संबंध में स्थानीय स्तर पर कुछ आपत्तियां उठाई गईं। इसी के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने एहतियातन की पूछताछ
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक को एहतियातन थाने में बैठाकर पूछताछ की। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं।
सभी पहलुओं की हो रही जांच
राऊ थाना पुलिस के अनुसार, मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। युवक और युवती की उम्र, सहमति, निवास संबंधी दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!