नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या: रात में साथ बैठकर खाया था खाना; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
एक नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। धरमपुर थाना क्षेत्र के भखुरी गांव में पति-पत्नी ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
रात में साथ खाया खाना
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य सामान्य रूप से एक साथ भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में चले गए। 25 वर्षीय सागर यादव और उनकी 23 वर्षीय पत्नी श्याम कली भी भोजन के बाद अपने कमरे में आराम करने चले गए थे।
अचानक बिगड़ी तबीयत
कुछ समय बाद कमरे से चीखने और उल्टियां होने की आवाजें सुनाई दीं। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो दोनों की हालत गंभीर थी। परिवार के लोग तुरंत उन्हें अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्याम कली ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि सागर यादव की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों के अनुसार, सागर यादव चार बहनों का इकलौता भाई था। दंपती का वैवाहिक जीवन अभी शुरुआती दौर में था और उनकी शादी को लगभग तीन वर्ष हुए थे। अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। धरमपुर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हर पहलू की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!