पांच करोड़ रंगदारी के आरोपी को जमानत नहीं: मामला बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने और कारोबारी पर फायरिंग का
KHULASA FIRST
संवाददाता

अदालत ने जताई गवाहों पर दबाव की आशंका
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने वाले चर्चित रंगदारी व फायरिंग मामले में जिला अदालत ने उसके गुर्गे कुलदीपसिंह चौहान को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
अदालत ने स्पष्ट कहा मामला सामान्य अपराध नहीं, भय का सुनियोजित माहौल बनाकर करोड़ों रुपए की उगाही का है। ऐसे में जांच से पहले जमानत देना न्यायहित में नहीं होगा।
अदालत के इस फैसले को जांच एजेंसियों के लिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई पहलुओं की जांच बाकी है और वे अन्य आरोपियों की भूमिका खंगाल रही है।
कोर्ट ने आशंका जताई आरोपी को राहत देने पर गवाहों और साक्ष्यों के प्रभावित किया जा सकता है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपियों ने शहर के कई बड़े कारोबारियों और बिल्डरों की रेकी की थी। विवेक दम्मानी से व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के जरिए पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके पुत्र को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर भय का वातावरण बनाने की कोशिश की। जांच एजेंसियों का दावा है इसी रणनीति के तहत
एक कारोबारी के घर पर
फायरिंग भी कराई गई, ताकि धमकी को वास्तविक रूप दिया जा सके।
कोर्ट ने माना- मामला संगठित अपराध का
बचाव पक्ष ने आरोपी को नियमित जमानत देने की मांग की, लेकिन अदालत ने केस डायरी, प्रारंभिक साक्ष्यों और जांच की स्थिति का अवलोकन कर इनकार कर दिया।
कहा प्रथमदृष्टया आरोपी के खिलाफ संगठित रूप से रंगदारी मांगने, आपराधिक भय उत्पन्न करने और गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
जांच प्रारंभिक चरण में है तथा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस कार्रवाई जारी है। अदालत ने उल्लेख किया आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड साफ नहीं है।
अभियोजन ने एनडीपीएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज बताए हैं।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!