आखिर किसने साधा निशाना: डमी प्रत्याशी का नामांकन क्यों नहीं भरा; रणनीति पर सवाल उठाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भी कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। इंदौर में आयोजित पार्टी सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि उसने बैकअप के तौर पर किसी डमी (सपोर्टिंग) प्रत्याशी का नामांकन क्यों नहीं कराया।
चुनावी विकल्प बना रहे
मीडिया से चर्चा करते हुए संजय सिंह ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में मुख्य उम्मीदवार के साथ एक वैकल्पिक प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करना सामान्य रणनीति मानी जाती है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार और छोटे दल भी एहतियात के तौर पर ऐसा करते हैं, ताकि किसी कारणवश मुख्य उम्मीदवार का नामांकन निरस्त होने की स्थिति में चुनावी विकल्प बना रहे।
कांग्रेस से पूछा सवाल
संजय सिंह ने कहा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। यदि कांग्रेस को भी आशंका थी तो उसे पहले से तैयारी रखनी चाहिए थी। मैंने स्वयं चुनाव लड़ा है और मेरे साथ सपोर्टिंग फॉर्म भी भरे गए थे। ऐसे में कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि उसने मीनाक्षी नटराजन के मामले में ऐसा क्यों नहीं किया।
भाजपा भी साध चुकी है निशाना
इस मामले में भाजपा भी कांग्रेस पर हमलावर रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहले ही कांग्रेस की चुनावी तैयारी और संगठनात्मक रणनीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि संबंधित दस्तावेज आखिर भाजपा के पास कैसे पहुंचे, इस पर कांग्रेस को खुद विचार करना चाहिए।
इंदौर लोकसभा चुनाव का भी किया जिक्र
संजय सिंह ने 2024 के इंदौर लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस बैकअप रणनीति बनाने में असफल रही थी। उन्होंने कहा कि डमी प्रत्याशी के नामांकन में भी तकनीकी खामियां थीं और बाद में मुख्य प्रत्याशी अक्षय बम के नाम वापस लेने से कांग्रेस चुनावी मुकाबले से बाहर हो गई थी।
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
आप सांसद ने भाजपा पर विपक्षी दलों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में 'डराओ, धमकाओ और पार्टी तोड़ो' की राजनीति चल रही है। उन्होंने दावा किया कि जिन नेताओं पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं, बाद में उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया जाता है।
भागीरथपुरा और सिंगरौली का मुद्दा उठाया
संजय सिंह ने इंदौर के भागीरथपुरा मामले का जिक्र करते हुए कहा कि शहर सफाई में अव्वल हो सकता है, लेकिन नागरिक सुविधाओं और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए।
इसके अलावा उन्होंने सिंगरौली और हसदेव क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार पर बड़े उद्योग समूहों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगाए।
राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर भी टिप्पणी
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भी संजय सिंह ने अपनी पुरानी आपत्तियां दोहराईं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट से जुड़े कुछ लेन-देन पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!