एक ही परिवार के चार लोगों की मौत: बिजली टावर पर लटका मिला पिता; कुएं में मिले पत्नी और दो मासूमों के शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, वाशिम।
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। मालेगांव तहसील के तिवली गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए। खेत में बने बिजली के टावर से एक व्यक्ति का शव लटका मिला, जबकि कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं से उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव बरामद किए गए।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष तुकाराम बकाल के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम ग्रामीणों ने खेत में बने बिजली के टावर पर एक शव लटका देखा। इसी दौरान पास के एक कुएं में एक महिला और दो बच्चों के शव दिखाई देने पर मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
ग्रामीणों की मदद से निकाले गए शव
सूचना मिलते ही शिरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों की सहायता से महिला और दोनों बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। बाद में उनकी पहचान संतोष बकाल की पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों के रूप में हुई। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया और लोग इस दर्दनाक घटना को लेकर स्तब्ध नजर आए।
सामूहिक आत्महत्या या कुछ और?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि यह जानने की कोशिश की जा रही है कि परिवार ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत सभी को झकझोर कर रख दिया है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
संबंधित समाचार

राजकुमार ब्रिज के नीचे 60 वर्षीय वृद्ध ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

नो-एंट्री में घुसे ट्रक को 2 हजार लेकर छोड़ा:मुस्तैदी के नाम पर वसूली, 112 ने पीछा कर रोका

इंजेक्शन से नशा करना पड़ा भारी:11 युवक हुए HIV पॉजिटिव; स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिना लेबल-होलोग्राम वाली 3 करोड़ की शराब हुई जब्त:दो कंटेनरों में मिली 3 हजार संदिग्ध पेटियां

वीडियो देखिये, हरदीप सिंह पुरी को MP से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर भड़की कांग्रेस:अरुण यादव बोले- प्रदेश को कलंकित कर रही भाजपा; बच्चियों के खिलाफ अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

जहरीली शराबकांड में अब आया नया मोड़:कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा हुआ गिरफ्तार; वकीलों से मिलने पहुंचा था, केमिकल बुक करने का आरोप, एक दर्जन से ज्यादा मौतों के बाद जांच हुई तेज

50 हजार लोगों के साथ करूंगा मार्च पटवारी:जहरीली शराब से 13 मौतों पर कांग्रेस ने किया जंगी प्रदर्शन

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक

नेत्रहीन मां को घर के लिए मदद:कैंसर पीड़िता को 15 हजार रुपए

मिट्टी का छोटा दीया बन रहा बड़ा संबल:अद्भुत कम्युनिटी की पहल से बस्ती में छाई खुशी

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा:DA में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; महंगाई भत्ता इतना हुआ

वीडियो देखिये, करवा चौथ पर कब होगा चंद्रदर्शन:विज्ञान प्रसारक ने बताया चंद्रोदय का सटीक समय; त खोलने के लिए करना होगा इतना इंतजार

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:नौ दुकानों से लिए 18 नमूने

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन-दिवस’:बोले- एक दिन व्रत रखती हैं फिर 364 दिन पतियों को देती हैं ताने; पति की लंबी उम्र के लिए पूरे साल बनी रहनी चाहिए प्रार्थना जैसी भावना

वीडियो देखिये, गरीब रथ एक्सप्रेस में TTE से मारपीट:नाक-मुंह से निकला खून; रतलाम में चेन पुलिंग कर जताया विरोध, गरीब रथ एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान हमला करने का आरोप

चड्डी और जूतों में छिपाकर लाया चरस व बीड़ी-तंबाकू:गेट पर चेकिंग में पकड़ाया

प्राणघातक हमले के चारों आरोपी गिरफ्तार:चाकूबाजों पर एमआईजी पुलिस का एक्शन

वीडियो देखिये, 2047 तक इंदौर जोन में 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार:मुख्यमंत्री बोले-इकोनॉमिक कॉरिडोर के आधार पर टाउनशिप विकसित करने की तैयारी; छोटे शहरों में भी हैं विकास की बड़ी संभावनाएं

सांवेर में अवैध शराब के 6 मामले पकड़े चौपाल लगाकर बताए नशे के दुष्परिणाम:ग्रामीण क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!