इस शहर में डकैती की साजिश नाकाम: पारदी गैंग के बदमाश गिरफ्तार; तीन जिलों से जुड़े सदस्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
पुलिस ने सराफा बाजार में बड़ी डकैती की साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए मध्यप्रदेश के तीन जिलों से जुड़े पारदी गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
हथियार और औजार बरामद
आरोपियों के पास से तलवार, गुप्ती, फालिया, हाइड्रोलिक कटर समेत कई धारदार हथियार और चोरी-नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। वहीं, गिरोह की मदद करने वाला रतलाम का एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
सराफा बाजार था निशाने पर
रविवार को एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचपीर दरगाह नई ईदगाह के पास उंकाला रोड पर कुछ संदिग्ध लोग हथियारों के साथ बैठे हैं और सराफा बाजार की किसी बड़ी ज्वेलर्स दुकान में डकैती की योजना बना रहे हैं।
देर रात घेराबंदी कर पकड़ा
सूचना मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने कैलाश (56) पिता सुखदेव मोंगिया पारदी, निवासी ग्राम मुंडरा, थाना पिपराई, जिला अशोकनगर, मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह उर्फ नेहरिया (60) पिता गुलाबसिंह मोंगिया पारदी, निवासी ग्राम गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन, नामेश उर्फ सोल्जर (20) पिता मेहरसिंह मोगिया पारदी, निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन, प्रभात उर्फ चेतन (27) पिता मेहरसिंह मोंगिया पारदी, निवासी गुलगांव, थाना सांची, जिला रायसेन, निखिल (19) पिता सुजीत मोगिया, निवासी बिरलाग्राम बागरी टापरी, थाना नागदा, जिला उज्जैन (मूल निवासी गुना), वजूद उर्फ अंगद (29) पिता संटिया मोगिया पारदी, निवासी रतवास चक, थाना पिपरई, जिला अशोकनगर को गिरफ्तार किया है।
डकैती की थी तैयारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तलवार, गुप्ती, धारदार फालिया, टॉमी, गुलेल, हाइड्रोलिक कटर, पेचकस, पाना और डंडा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डकैती की तैयारी के लिए मौके की रेकी कर रहे थे।
बुरहानपुर डकैती का फरार आरोपी भी पकड़ा गया
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल प्रभात उर्फ चेतन बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में हुई चर्चित डकैती का फरार और इनामी आरोपी भी निकला। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर कई आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। कुछ आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी और स्थायी वारंट भी लंबित हैं।
रतलाम का आरोपी फरार
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सराफा बाजार की रेकी करने वाला आरोपी दिनेश हांडा पिता बनेसिंह डांडा, निवासी पारदी डेरा, बजरंग नगर रतलाम, गिरोह की मदद कर रहा था। कार्रवाई के दौरान वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
कई दिनों से सक्रिय था गिरोह
पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले तीन-चार दिनों से रतलाम और आसपास के ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। ग्रामीणों ने भी उनकी गतिविधियों पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। कई गांवों में लोग रात के समय स्वयं निगरानी कर रहे थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, संभावित नेटवर्क और पूर्व वारदातों में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!