क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने में जुटी क्राइम ब्रांच को कल देर रात बड़ी सफलता मिली। टीम ने राजकुमार सब्जी मंडी क्षेत्र में साईं मंदिर के सामने खड़े एक संदिग्ध युवक को पकड़कर उसके कब्जे से करीब 13.03 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है।
जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.30 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। कुल जब्त सामान की कीमत करीब 1.80 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी समीर खान पिता मंजूर खान निवासी विनोबा नगर है। वह रिपेयरिंग का काम करता है और दसवीं तक पढ़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी इंदौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक राजकुमार सब्जी मंडी के पास साईं मंदिर के सामने मादक पदार्थ लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम समीर खान बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी प्लास्टिक की पुड़िया में एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को एमडी ड्रग्स कौन सप्लाई कर रहा था और वह शहर में किन लोगों को इसकी बिक्री करता था।
अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी समीर खान कोई नया नाम नहीं है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हो चुका है।
इसी वजह से पुलिस अब उसके पुराने संपर्कों और वर्तमान नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!