सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 8 भवन हुए सील: फायर सेफ्टी नियमों पर निगम सख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कल एक व्यापक कार्रवाई को अंजाम दिया। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निगम की टीम ने उन 8 व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया, जिन्होंने बार-बार नोटिस मिलने के बाद भी सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया था।
शहर में आगजनी जैसी संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। निगम की टीम ने हाल ही में शहर के सभी जोनों में संचालित व्यावसायिक, संस्थागत और बहुमंजिला भवनों का गहन निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने इन भवनों में लगे फायर अलार्म, अग्निशमन यंत्र, हाईड्रेंट सिस्टम और अन्य आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता को बारीकी से परखा।
मिली कई खामियां
जांच में यह सामने आया कि जिन भवनों को कल सील किया गया है, उनमें या तो सुरक्षा उपकरण पूरी तरह नदारद थे या फिर जो उपकरण लगे थे, वे लंबे समय से खराब और गैर-कार्यशील स्थिति में थे।
सूचना पत्र किए थे जारी
नियमों के उल्लंघन के चलते इन संचालकों को पहले ही सुधार हेतु सूचना पत्र जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक सुधार नहीं किया गया।
निर्धारित मानक पूर्ण करने पर खुलेंगे
निगम प्रशासन ने इन सभी संस्थानों के मुख्य द्वारों को सील करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि जब तक अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानक पूर्ण नहीं हो जाते, तब तक इन्हें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता भवन संचालकों की जिम्मेदारी- आयुक्त सिंघल ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यावसायिक या संस्थागत भवन में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं करेंगे। अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और कार्यक्षमता बनाए रखना सीधे तौर पर भवन संचालकों की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है।
इन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई
जिन संस्थानों के खिलाफ कल सीलिंग की कठोर कार्रवाई की गई, उनमें यासिका होटल, शिवानी होटल, नवलेरी होटल, नर्मदा डायग्नॉस्टिक, होटल ट्रीबो, होटल सफायर, रिवाज फैशन और महावीर हॉस्पिटल शामिल हैं।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!