खबर
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज: मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 2:30 pm
शेयर करें:
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर रोड स्थित प्रीमियम पैराडाइज कॉलोनी में मेंटेनेंस के नाम पर कथित वसूली और दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना पंजीकृत समिति के कुछ लोगों ने खुद को कॉलोनी का व्यवस्थापक घोषित कर लिया है। रहवासियों से हर महीने एक हजार रुपए मांगे जा रहे हैं।

वहीं, निजी बोरिंग कराने के लिए 11 हजार रुपए की मांग का आरोप भी लगा है। रकम देने से इनकार करने पर गाली-गलौज, धमकी और बंदूक दिखाकर डराने का आरोप भी लगाया है। कॉलोनी निवासी हाईकोर्ट अधिवक्ता नवनीत शर्मा ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता नवनीत शर्मा के मुताबिक उन्होंने अपने घर पर निजी बोरिंग कराने के लिए मशीन बुलवाई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने 11 हजार रुपए की मांग की। रकम देने से इनकार करने पर घर पहुंची मशीन को कथित तौर पर गाली-गलौज कर वापस लौटा दिया गया।

आरोप है कि दोबारा बिना पैसे दिए बोरिंग कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। विवाद के दौरान बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

बोरिंग पर प्रतिबंध से दो दिन पहले का मामला
गौरतलब है कि इंदौर जिले में निजी बोरिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस घटनाक्रम के दो दिन बाद जारी किया था। यानी 11 हजार रुपए मांगने और बोरिंग मशीन लौटाने की कथित घटना प्रतिबंध लागू होने से पहले की है।

ऐसे में पूरे मामले को बाद में जारी हुए आदेश से जोड़कर देखना उचित नहीं होगा। हालांकि, कॉलोनी में कुछ लोगों द्वारा बोरिंग के लिए रकम मांगने और काम रुकवाने के अधिकार को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

एक पड़ोसी को छूट, दूसरे की मशीन लौटाने का आरोप
शिकायत में दोहरे रवैये का मुद्दा भी उठाया गया है। नवनीत शर्मा का आरोप है कि कुछ दिन पहले इन्हीं लोगों की ओर से एक अन्य पड़ोसी के घर के बाहर सड़क पर बोरिंग कराया गया था।

उस समय किसी ने आपत्ति नहीं जताई, लेकिन उनके घर मशीन पहुंचते ही उसे वापस करवा दिया गया। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि यदि कॉलोनी में बोरिंग को लेकर कोई नियम या व्यवस्था लागू है तो उसका पालन सभी रहवासियों के लिए समान रूप से क्यों नहीं कराया जा रहा?

112 पर फोन, पुलिस से कलेक्टर तक पहुंची शिकायत... कथित धमकी के बाद नवनीत शर्मा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना बाणगंगा में लिखित शिकायत दी गई। पंचायत मगरखेड़ा, मल्हारगंज तहसीलदार, पुलिस आयुक्त और कलेक्टर को भी आवेदन सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छह लोगों के नाम शिकायत में, कार्रवाई की मांग
नवनीत शर्मा ने अपनी शिकायत में नरेंद्र सिंह भदौरिया, उपेंद्र सिंह उर्फ सोनू भदौरिया, जयदीप पंवार, धीरज झा, मनीष तिवारी और विशाल शर्मा सहित अन्य लोगों के नाम दिए हैं। रहवासियों ने कथित अवैध वसूली, धमकी और दबाव बनाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अब जांच के घेरे में कॉलोनी की व्यवस्था और कथित वसूली का पूरा मामला है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बिना पंजीकृत समिति के कुछ लोग किस अधिकार से रहवासियों से मेंटेनेंस और बोरिंग के नाम पर रुपए मांग रहे हैं?

क्या कॉलोनी की व्यवस्था किसी निजी समूह की मर्जी से संचालित होगी या इसके लिए निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा? पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से ही मामले की वास्तविकता स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

6 minutes ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

11 minutes ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

13 minutes ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

26 minutes ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

37 minutes ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

40 minutes ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

about 1 hour ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

about 1 hour ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 1 hour ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 1 hour ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

about 1 hour ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

about 2 hours ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 2 hours ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 2 hours ago
बुजुर्ग महिला की घर में हत्या
Top News

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

about 2 hours ago
धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला
Top News

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

about 2 hours ago
बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई
Top News

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

about 2 hours ago
घर को बना रखा था बारूद का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

about 2 hours ago
मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला
Top News

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!