युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या: मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक और युवती की कार से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों की मौत हो गई।
मौसेरे भाई ने चढ़ाई थी कार
शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार i20 कार से सड़क पर खड़े युवक-युवती को टक्कर मारी गई। आरोप है कि कार युवक के मौसेरे भाई ने चढ़ाई थी। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
i20 कार ने दोनों को टक्कर मार दी
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत लोधी (18-19 वर्ष), निवासी शहपुरा/उड़ना पाटन, अपने मित्र हेमराज लोधी के साथ बेलखेड़ा आया था। यहां वे सड़क पर एक परिचित युवती जागृति के साथ खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार i20 कार वहां पहुंची और दोनों को टक्कर मार दी।
टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए
कार की टक्कर से प्रशांत और जागृति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल सैपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मौसेरे भाई पर कार चढ़ाने का आरोप
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। आरोप है कि प्रशांत के मौसेरे भाई ने तेज रफ्तार कार दोनों पर चढ़ा दी। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और आरोपी की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
नंबर प्लेट पर लगी थी मिट्टी, पुलिस ने कार की बरामद
बताया जा रहा है कि घटना में इस्तेमाल i20 कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। सूचना मिलने के बाद बेलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को बरामद कर लिया। पुलिस कार से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, वाहन के दस्तावेजों के सत्यापन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद बेलखेड़ा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे क्या विवाद था और घटना में किसकी क्या भूमिका रही।
संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!