बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई: सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

डॉल्फिन ट्रेवल्स की बस पर 5 हजार का जुर्माना, रॉन्ग साइड और मोबाइल पर बात करते मिले दो बाइक सवारों पर 11,600 की चालानी कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर कुछ वाहन चालकों की मनमानी दूसरों के लिए मुसीबत बन रही है। किसी को बीच सड़क पर बस रोककर सवारियां उतारने की जल्दी है तो कोई रॉन्ग साइड वाहन दौड़ाते हुए मोबाइल पर बात करने में व्यस्त है। माल परिवहन करने वाले भी नियमों को ताक पर रखकर वाहन ओवरलोड कर दोगुना माल लादकर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं।
ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। एक ही दिन में डॉल्फिन ट्रेवल्स की बस पर 5 हजार और दो बाइक सवारों पर 11,600 रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं, ओवरहाइट माल परिवहन करने वाले वाहन पर भी कार्रवाई की गई।
डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार चोइथराम चौराहे पर यातायात टीआई सुमित बिलोनिया यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर डॉल्फिन ट्रेवल्स की बस पर पड़ी, जिसका चालक बीच सड़क पर ही सवारियां उतार रहा था।
बस चालक को इस बात की परवाह नहीं थी कि उसकी वजह से चौराहे पर यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क को बस स्टैंड समझकर मनमर्जी से सवारियां उतारने वाले चालक के खिलाफ यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
इसी चौराहे पर यातायात पुलिस को एक ऐसा वाहन भी मिला जिसमें निर्धारित से लगभग दोगुना ऊंचाई तक माल लादकर परिवहन किया जा रहा था। माल की ऊंचाई देखकर ही नियमों की अनदेखी साफ नजर आ रही थी। इस तरह का परिवहन सड़क पर दूसरे वाहनों के लिए भी परेशानी और खतरे की वजह बन सकता है। यातायात निरीक्षक सुमित बिलोनिया ने वाहन के खिलाफ कार्रवाई की।
रॉन्ग साइड के साथ मोबाइल पर भी व्यस्त थे बाइक सवार... दूसरी ओर यातायात थाना प्रभारी जोन-3 अरविंद दांगी के नेतृत्व में भी नियम तोड़ने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिम्मेदार नागरिकों से मिली शिकायतों के आधार पर यातायात पुलिस ने दो बाइक सवारों को पकड़ा।
दोनों रॉन्ग साइड वाहन चलाने के साथ मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए मिले। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन भी सामने आया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 5,800 रुपए का जुर्माना लगाया। इस तरह केवल दो बाइक सवारों पर ही 11,600 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई।
टीआई की दो-टूक
हेलमेट पहनो, सीट बेल्ट लगाओ... सड़क पर लापरवाही पड़ेगी भारी
सड़क पर निकलते ही यातायात नियम भूल जाने वाले वाहन चालकों को इस बार पुलिस ने चालान का डर दिखाने के बजाय जागरूकता का पाठ पढ़ाया। किसी के लिए हेलमेट जरूरी बताया तो किसी को सीट बेल्ट की अहमियत समझाई।
वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों को भी आगाह किया कि सड़क पर जरा-सी लापरवाही खुद की और दूसरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। कालानी नगर चौराहा पर यातायात टीआई राधा यादव ने वाहन चालकों को दो-टूक शब्दों में समझाइश देते हुए नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया।
यातायात टीआई राधा यादव के अनुसार कालानी नगर चौराहा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए समझाइश दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई।
चौराहे से गुजरने वाले वाहन चालकों को माइक के माध्यम से यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों की जानकारी दी गई। अभिभावकों को बताया कि दोपहिया वाहन पर बच्चों को बैठाते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। बच्चों को असुरक्षित तरीके से बैठाकर वाहन चलाना उनके लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का पालन करने वालों का उत्साह भी बढ़ाया।
संबंधित समाचार

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!