खबर
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त: शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 3:34 pm
शेयर करें:
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त

प्रतिष्ठानों से 11 नमूने जांच के लिए संग्रहित, दो पर हुई कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश मनोज पुष्प के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शहर के दो खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान कुल 11 खाद्य नमूने विस्तृत जांच के लिए संग्रहित किए गए। वहीं प्रारंभिक परीक्षण में मानक स्तर के अनुरूप नहीं पाए जाने पर मावा एवं मीठा मावा का लगभग 1.20 लाख रुपए मूल्य का स्टॉक जब्त कर लिया गया।

खाद्य विभाग की टीम अग्रवाल कंपाउंड, सुखलिया-खातीपुरा स्थित श्री देव प्रेम मिल्क प्रोडक्ट्स पहुंची, जहां प्रोपराइटर रवि गुर्जर द्वारा दूध का संग्रहण कर पनीर, घी, मावा एवं मिठाइयों का निर्माण किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।

खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख एवं पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके अलावा खाद्य पदार्थों का भंडारण अव्यवस्थित पाया गया तथा परिसर में अनावश्यक सामग्री भी रखी मिली।

मौके पर ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की सहायता से खाद्य पदार्थों की प्रारंभिक जांच की गई। इसमें मावा एवं मीठा मावा में मिलावट की आशंका सामने आई, जिस पर उक्त दोनों प्रकार का मावा, मीठा मावा, मिल्क केक एवं परिसर में संग्रहित स्टार्च सहित कुल 5 खाद्य नमूने विस्तृत जांच के लिए संग्रहित किए गए। प्रारंभिक परीक्षण में मानक स्तर के अनुरूप नहीं पाए गए मावा एवं मीठा मावा के उपलब्ध स्टॉक को विस्तृत जांच रिपोर्ट आने तक जब्त किया गया।

इसके बाद खाद्य नियंत्रक पुष्प की उपस्थिति में सांवेर रोड स्थित नमकीन क्लस्टर के श्री गणेश चिप्स भंडार का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां प्रोपराइटर हरीश प्रजापत के प्रतिष्ठान में आलू चिप्स एवं आलू लच्छा का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान परिसर में कुछ सड़े हुए आलू पाए गए, जिन्हें मौके पर ही विनष्ट कराया गया।

खाद्य निर्माण में उपयोग किए जा रहे तेल का टीपीएम मीटर से परीक्षण किया गया, जिसमें तेल निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। प्रतिष्ठान से आलू चिप्स, आलू लच्छा, मिर्च पावडर, अमचूर पावडर, सेंधा नमक एवं काला नमक के कुल 6 नमूने विस्तृत जांच के लिए संग्रहित किए गए।

अधीनस्थों की बैठक लेकर दिए निर्देश... आकस्मिक निरीक्षण के दौरान नियंत्रक मनोज पुष्प ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों व औषधि निरीक्षकों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई और नमूना संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजार में विक्रय होने वाली पारंपरिक मिठाइयों के साथ बेसन नमकीन, चॉकलेट एवं बहुराष्ट्रीय ब्रांडों के पैकेज्ड खाद्य पदार्थों की भी सघन जांच की जाए।

मावा एवं अन्य संदिग्ध खाद्य पदार्थों का मौके पर रैपिड टेस्टिंग के माध्यम से प्रारंभिक परीक्षण कर अमानक पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूना संग्रहण बढ़ाने तथा प्रयोगशालाओं से समन्वय कर संदिग्ध नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राथमिकता से प्राप्त करने, औषधि निरीक्षकों को गर्भपात में उपयोग होने वाली औषधियों के दुरुपयोग एवं अवैध विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही अत्यधिक मात्रा में औषधियों का अवैध विक्रय करने वाली फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने तथा गर्भपात एवं नशे के लिए उपयोग होने वाली औषधियों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण करने के निर्देश दिए गए।

संबंधित समाचार

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

7 minutes ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

11 minutes ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

25 minutes ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

26 minutes ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

35 minutes ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

42 minutes ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 1 hour ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

about 1 hour ago
56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

about 1 hour ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

about 1 hour ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

about 1 hour ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

about 1 hour ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

about 2 hours ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

about 2 hours ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 2 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

about 2 hours ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

about 2 hours ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 2 hours ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 2 hours ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!