खबर
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा: पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर्व के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में उमड़ने वाली भीड़, पटाखों की दुकानों, संवेदनशील इलाकों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी।

इसी सिलसिले में पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा तैयारियों और जोनवार पुलिस कार्यवाहियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ ड्यूटी करें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) मयंक अवस्थी सहित सभी पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में त्योहार के दौरान अपराध नियंत्रण, पटाखा बाजारों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

पटाखा बाजारों से लेकर अवैध भंडारण तक पुलिस की नजर
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी पटाखा बाजारों और दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। दुकानदारों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए पाबंद किया जाए। प्रत्येक दुकान पर फायर एक्सटिंग्विशर, रेत, पानी की बाल्टियां और अन्य आवश्यक अग्निशमन संसाधन उपलब्ध होने चाहिए।

इसके अलावा रहवासी क्षेत्रों में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। कार्बाइड गन सहित प्रतिबंधित और अवैध विस्फोटक सामग्री के विक्रय, उपयोग और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे, ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित न हो।

बाजारों में वॉच टॉवर, PA सिस्टम और ड्रोन से निगरानी
दीपावली के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की लगातार मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ वॉच टॉवर और पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।

इन व्यवस्थाओं के माध्यम से भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों, बदमाशों के हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग की जाएगी। पुलिस की टीमें इन इलाकों में सघन चेकिंग भी करेंगी।

त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रभावी पुलिस पेट्रोलिंग और यातायात प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया है।

आदतन बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सक्रिय बदमाशों, असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए। ऐसे लोगों को बाउंड ओवर करने के साथ उनकी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए।

पुलिस को उन इलाकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पहले अपराध और विवाद की घटनाएं सामने आती रही हैं। बीट और माइक्रो बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी नियमित रूप से मैदानी क्षेत्रों का भ्रमण करने को कहा गया है, ताकि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनी रहे।

ड्रग्स और अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई के निर्देश
शहर में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करेगी। पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के नेटवर्क को चिह्नित कर उसे ध्वस्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

NDPS एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों को ऐसे लोगों के संपर्कों, गतिविधियों और अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाकर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा के साथ आमजन की सुविधा भी रहेगी प्राथमिकता
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बैठक में स्पष्ट किया कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बाजारों में आने वाले नागरिकों की सुरक्षा, यातायात की सुगमता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।



संबंधित समाचार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

less than a minute ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

7 minutes ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

19 minutes ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

26 minutes ago
56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

26 minutes ago
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

34 minutes ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

40 minutes ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

41 minutes ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

about 1 hour ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

about 1 hour ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

about 1 hour ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

about 2 hours ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 2 hours ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 2 hours ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 2 hours ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

about 2 hours ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

about 2 hours ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 2 hours ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!