खबर
Top News

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या: गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 1:59 pm
शेयर करें:
बुजुर्ग महिला की घर में हत्या

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में एक बुजुर्ग महिला की उनके फ्लैट में हत्या का मामला सामने आया है।

वाजपेयी नगर मल्टी के ब्लॉक B2 स्थित फ्लैट में 75 वर्षीय कलरी देवी मृत अवस्था में मिलीं।

सोने के गहने और सोने का दांत गायब
उनके गले पर चोट के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महिला के सोने के गहने और सोने का दांत भी गायब हैं।

ऐसे में पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस को सूचना दी
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उस समय मिली, जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने कलरी देवी के फ्लैट का दरवाजा खुला देखा।

संदेह होने पर वह अंदर पहुंची तो बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में पड़ी थीं।

यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

फ्लैट में अकेली रहती थीं बुजुर्ग महिला
कलरी देवी वाजपेयी नगर मल्टी के ब्लॉक B2 स्थित फ्लैट में अकेली रहती थीं। उनकी चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

उनका एक बेटा मूक-बधिर है और श्यामला हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में नौकरी करता है। घटना के बाद पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों द्वारा महिला की रोजमर्रा की दिनचर्या, उनसे मिलने आने वाले लोगों और उनके संपर्क में रहने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

लूट की आशंका
घटनास्थल से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। उनके मुंह से खून भी निकल रहा था।

इसके अलावा सोने के गहने और सोने का दांत गायब होने की बात सामने आई है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस लूट के बाद हत्या किए जाने की आशंका पर भी जांच कर रही है।

हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और घटना का क्रम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज की जांच
शाहजहानाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान के मुताबिक, एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के समय वहां आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान की जा सके।

इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।

फिलहाल हत्या और संभावित लूट के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

संबंधित समाचार

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

9 minutes ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

12 minutes ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

23 minutes ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

25 minutes ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

36 minutes ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

42 minutes ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 1 hour ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 1 hour ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

about 1 hour ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

about 1 hour ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 1 hour ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 1 hour ago
धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला
Top News

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

about 1 hour ago
बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई
Top News

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

about 2 hours ago
घर को बना रखा था बारूद का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

about 2 hours ago
मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला
Top News

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज
Top News

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया
Top News

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

about 2 hours ago
नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू
Top News

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

about 2 hours ago
कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं
Top News

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!