खबर
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले: आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 2:36 pm
शेयर करें:
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले

राहुल गांधी की तस्वीर लेकर कुलपति कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्वविद्यालय के कुलपति राकेश सिंघई के शासकीय निवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी का मामला अब गरमा गया है। कुलपति पर राजनीतिक पक्षधरता और विश्वविद्यालय के भगवाकरण के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कुलपति से जवाब मांगा, वहीं राज्यपाल से उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग भी उठाई है।

गुरुवार को कांग्रेस नेता देवेंद्रसिंह यादव, विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी राहुल गांधी की तस्वीर लेकर कुलपति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कुलपति सिंघई से सवाल किया कि विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति का किसी एक राजनीतिक विचारधारा से जुड़े नेताओं को अपने शासकीय निवास पर भोजन कराना कितना उचित है? इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच क्या संदेश जा रहा है?

कांग्रेस नेताओं ने उठाए निष्पक्षता पर प्रश्न... कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के नेताओं को भोजन पर आमंत्रित करने वाले कुलपति विपक्षी नेताओं से संवाद करने से क्यों बच रहे हैं?

उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में सभी विचारधाराओं के विद्यार्थियों और शिक्षकों को समान मिलना चाहिए, लेकिन कुलपति की कथित कार्यशैली से संस्थान की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सवालों के बीच कार्यालय से रवाना हो गए कुलपति... कांग्रेस नेताओं के मुताबिक जब उन्होंने कुलपति राकेश सिंघई से सवालों की बौछार की, तो वे बिना चर्चा किए अपनी कुर्सी छोड़कर कार्यालय से रवाना हो गए। कांग्रेस ने इसे सवालों से बचने वाला रवैया बताते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर निशाना साधा।

राज्यपाल से तत्काल हटाने की मांग... कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मांग की है कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा, निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए कुलपति राकेश सिंघई को तत्काल पद से हटाया जाए। नेताओं ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय किसी राजनीतिक दल या संगठन की जागीर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का केंद्र है।

कथित भगवाकरण के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी कांग्रेस... कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि दीपावली के बाद विश्वविद्यालय के कथित भगवाकरण और शैक्षणिक संस्थान में राजनीतिक हस्तक्षेप के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पार्टी का कहना है कि कुलपति का पद किसी विचारधारा के प्रचार का मंच नहीं, बल्कि निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने साफ किया कि इस मुद्दे पर वे चुप नहीं बैठेंगे और दीपावली बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।

संबंधित समाचार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

less than a minute ago
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

8 minutes ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

14 minutes ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

15 minutes ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

29 minutes ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

40 minutes ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

43 minutes ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

about 1 hour ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 1 hour ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 1 hour ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 1 hour ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

about 1 hour ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

about 2 hours ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 2 hours ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 2 hours ago
बुजुर्ग महिला की घर में हत्या
Top News

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

about 2 hours ago
धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला
Top News

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

about 2 hours ago
बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई
Top News

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

about 2 hours ago
घर को बना रखा था बारूद का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!