बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी: मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर एक बार फिर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बालाघाट जिले में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी है। 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी मलय जैन को बालाघाट का नया एसपी बनाया गया है। वे अब तक पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ थे। नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
दरअसल, करीब नौ दिन पहले राज्य सरकार ने बालाघाट के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा का तबादला कर उन्हें देवास जिले की कमान सौंपी थी। उनके स्थानांतरण के बाद से ही बालाघाट में नए एसपी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। अब शासन ने मलय जैन की पदस्थापना के आदेश जारी कर जिले में पुलिस अधीक्षक का पद भर दिया है।
एसपी के साथ हॉक फोर्स की भी संभालेंगे कमान
मलय जैन के सामने अब बालाघाट जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस प्रशासन को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही उन्हें हॉक फोर्स बालाघाट के सेनानी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बालाघाट जैसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक के साथ हॉक फोर्स की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सचिन अतुलकर को IG SAF ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार
गृह विभाग ने अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी सचिन कुमार अतुलकर, जो वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन मुरैना के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ पुलिस महानिरीक्षक, एसएएफ ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा को 32वीं वाहिनी SAF की जिम्मेदारी
2014 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रदीप शर्मा, जो वर्तमान में उज्जैन के पुलिस अधीक्षक हैं, उन्हें वर्तमान दायित्व के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी एसएएफ उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे उनकी जिम्मेदारियों में एक और महत्वपूर्ण दायित्व जुड़ गया है।
वाहनी सिंह को नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार
2014 बैच की आईपीएस अधिकारी वाहनी सिंह, जो पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें वर्तमान जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक आनंद को नारकोटिक्स मंदसौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद मंदसौर नारकोटिक्स इकाई की जिम्मेदारी वाहनी सिंह संभालेंगी।
नगेंद्र सिंह को रेल एसपी भोपाल का अतिरिक्त प्रभार
इसी क्रम में 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी नगेंद्र सिंह, जो वर्तमान में सेनानी 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के पद पर पदस्थ हैं, उन्हें अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
संबंधित समाचार

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!