सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन: व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजकुमार जैन स्वतंत्र लेखक, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक और सुबह। अखबार में फिर वही खबर। रॉन्ग साइड से आए वाहन ने बाइक सवार को कट मारा। युवक का सिर डिवाइडर से टकराया और एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। दूसरी खबर में तेज रफ्तार स्कूल बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। आखिर कब तक सड़क पर मौतों का यह सिलसिला चलता रहेगा और हम हर हादसे के बाद प्रशासन को कोसकर अपने नागरिक कर्तव्य से मुक्त होते रहेंगे?
इंदौर में इस वर्ष सड़क हादसों में औसतन प्रतिदिन एक से दो लोगों की जान जाने की भयावह तस्वीर सामने आई है। तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना, लालबत्ती तोड़ना, नशे में ड्राइविंग, बगैर हेलमेट और अप्रशिक्षित चालकों की लापरवाही बार-बार सामने आती है।
सड़कें बेहतर होनी चाहिए। संकेतक, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून का प्रवर्तन भी दुरुस्त होना चाहिए। लेकिन एक सवाल हमारे अपने जमीर से भी है। क्या प्रशासन ने हमें रॉन्ग साइड चलने को कहा है? क्या सरकार
लालबत्ती तोड़ने का आदेश देती है? क्या खराब सड़कें हमें शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए मजबूर करती हैं?
हम अपने पूर्वजों की सिखाई अनेक परंपराओं का बिना प्रश्न किए पालन करते हैं। उन्हें संस्कार मानकर अगली पीढ़ी को सौंपते हैं। फिर जीवन बचाने वाले यातायात नियमों को संस्कार बनाने में इतनी हिचक क्यों?
नियम किसी पुलिसकर्मी की सुविधा के लिए नहीं बने। वे हमारी और दूसरों की जिंदगी की रक्षा के लिए हैं। विडंबना देखिए, हम अपने बच्चों को धार्मिक अनुष्ठान सिखाते हैं, लेकिन लालबत्ती
पर रुकने का नैतिक अनुशासन नहीं। पूजा में भूल होने से डरते हैं, सड़क पर जानलेवा भूल करने से नहीं।
याद रखिए, प्रशासन सड़क सुधार सकता है, लेकिन हमारा चरित्र नहीं। जिस दिन यातायात अनुशासन परिवार का संस्कार बनेगा, उस दिन सड़कों पर पुलिस से अधिक हमारा विवेक पहरा देगा। सड़क पर नियम तोड़ना आजादी नहीं, किसी निर्दोष की जिंदगी से खिलवाड़ है। (ये लेखक के निजी विचार हैं।)
संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!