घर को बना रखा था बारूद का गोदाम: मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

रिहायशी इलाके से 2.20 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहार की खुशियां मनाने की तैयारी के बीच कुछ लोग चंद रुपयों के लालच में दूसरों की जिंदगी दाव पर लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। रिहायशी इलाके में घर के एक कमरे को अवैध पटाखों के गोदाम में तब्दील कर दिया गया था। यहां भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी थी।
आसपास परिवार रह रहे थे, लेकिन घर में जमा इस खतरनाक जखीरे से किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। राऊ पुलिस ने दबिश देकर करीब 2 लाख 20 हजार रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए और मकान मालिक नौशाद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया।
राऊ टीआई राजपाल राठौर के मुताबिक 5 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 32/2 कुमार मोहल्ला, एबी रोड राऊ निवासी आरोपी नौशाद मंसूरी ने अपने घर में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे जमा कर रखे हैं। सूचना मिलते ही राऊ पुलिस ने मौके पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में पटाखों का भारी भंडार मिला। पुलिस ने नौशाद मंसूरी पिता हाजी मोहम्मद नियाज (46) से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस और अनुमति मांगी, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे जमा करना गंभीर लापरवाही का खुलासा करता है। एक छोटी सी चिंगारी आसपास रहने वाले परिवारों के लिए बड़ा संकट खड़ा कर सकती थी। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए पूरा पटाखे जब्त किए।
जब्त सामग्री की कीमत करीब 2.20 लाख रुपए आंकी गई है। राऊ पुलिस ने आरोपी नौशाद मंसूरी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9बी और भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लेकर आया था और इन्हें कहां खपाने की तैयारी थी।
संबंधित समाचार

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!