खबर
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR: कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 2:10 pm
शेयर करें:
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जमीनों के महंगे सौदों के बीच धोखाधड़ी का एक पुराना मामला सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बेशकीमती जमीन के सौदे में कारोबारी के साथ कथित धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आरोप है कि कारोबारियों ने एक जमीन के सौदे में नकद राशि देने के साथ बाकी भुगतान के बदले पिपल्याहाना क्षेत्र की करीब डेढ़ एकड़ जमीन देने का इकरारनामा किया था।

आरोपियों ने इस जमीन को अपनी संपत्ति बताते हुए दावा किया था कि उस पर कोई विवाद नहीं है। बाद में पता चला कि संबंधित जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा अधिग्रहित है और एक अन्य गृह निर्माण संस्था से जुड़ी हुई है।

इतना ही नहीं, सौदे के दौरान दिया गया 60 लाख रुपए का चेक भी बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। शिकायत की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

क्राइम ब्रांच ने 62 वर्षीय रमेन जोशी निवासी फैंटेसी कॉलोनी, बिचौली हप्सी की शिकायत पर सुनील कुमार भाटिया, महेंद्र जैन और संदीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी एसेट्स क्रिएटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित करते हैं। शिकायत में कारोबारी ने आरोप लगाया है कि जमीन के सौदे के दौरान उन्हें ऐसी संपत्ति देने का भरोसा दिलाया गया, जिस पर आरोपियों का वैध स्वामित्व नहीं था।

पुलिस के अनुसार, रमेन जोशी की मनोरमागंज क्षेत्र में 10 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन थी। इस जमीन का सौदा आरोपियों के साथ 1 करोड़ 69 लाख रुपए में तय हुआ था। सौदे के तहत 23 फरवरी 2007 को जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी गई थी।

इस सौदे में भुगतान को लेकर एक विशेष शर्त रखी गई थी। इसके अनुसार, आरोपियों को ग्राम पिपल्याहाना स्थित करीब डेढ़ एकड़ जमीन भी रमेन जोशी को देना थी।

यह जमीन सर्वे नंबर 546 पर स्थित बताई गई थी। आरोपियों ने इसे अपनी जमीन बताते हुए कारोबारी के पक्ष में इकरारनामा किया था। इसके अलावा शेष भुगतान के रूप में 60 लाख रुपए का चेक भी दिया गया था।

शिकायत के मुताबिक, सौदे के तहत मिले 60 लाख रुपए के चेक को रमेन जोशी ने 3 अक्टूबर 2008 को बैंक में लगाया था, लेकिन चेक बाउंस हो गया। इसके बाद भुगतान और जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद की स्थिति बनने लगी।

कारोबारी को उम्मीद थी कि सौदे में तय की गई जमीन उन्हें मिल जाएगी और बाकी राशि का भुगतान भी निर्धारित शर्तों के अनुसार हो जाएगा। लेकिन बाद में पिपल्याहाना की जमीन को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई, जिसने पूरे सौदे पर सवाल खड़े कर दिए।

पीड़ित को बाद में पता चला कि ग्राम पिपल्याहाना की सर्वे नंबर 546 वाली करीब डेढ़ एकड़ जमीन इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा अधिग्रहित की गई थी।

साथ ही, जमीन का संबंध एक अन्य संस्था से बताया गया। यानी जिस संपत्ति को आरोपियों ने अपनी बताते हुए कारोबारी को देने का इकरारनामा किया था, उसके स्वामित्व और अधिकारों को लेकर गंभीर आपत्तियां सामने आ गईं।

शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपियों ने खुद को 'रोचक गृह निर्माण संस्था' का सदस्य बताया था। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जमीन पर किसी तरह का विवाद नहीं है और वे उसे सौदे के तहत कारोबारी को दे सकते हैं, लेकिन बाद में संबंधित संस्था की ओर से जमीन को लेकर आपत्ति जताई गई। इसके बाद रमेन जोशी को कथित धोखाधड़ी का संदेह हुआ।

जमीन के अधिग्रहण और संस्था की आपत्ति की जानकारी मिलने के बाद रमेन जोशी ने पूरे मामले की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में की। शिकायत में जमीन के सौदे, इकरारनामे, चेक बाउंस और जमीन के स्वामित्व से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी दी गई।

क्राइम ब्रांच ने शिकायत की जांच की। जांच के बाद सुनील कुमार भाटिया, महेंद्र जैन और संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला वर्ष 2007 में हुई जमीन की रजिस्ट्री और वर्ष 2008 में चेक बाउंस होने से जुड़ा है। लंबे समय बाद शिकायत और जांच के आधार पर अब क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले से जुड़े दस्तावेजों, जमीन के स्वामित्व तथा इकरारनामे की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

5 minutes ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

16 minutes ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

18 minutes ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

29 minutes ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

32 minutes ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

43 minutes ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 1 hour ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 1 hour ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 1 hour ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

about 1 hour ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 1 hour ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 1 hour ago
बुजुर्ग महिला की घर में हत्या
Top News

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

about 1 hour ago
धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला
Top News

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

about 1 hour ago
बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई
Top News

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

about 2 hours ago
घर को बना रखा था बारूद का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

about 2 hours ago
मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला
Top News

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज
Top News

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया
Top News

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

about 2 hours ago
नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू
Top News

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!