धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला: पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक परिवार के घर पर हमला और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अपने पड़ोस में रहने वाले कृष्ण भारती पर छह अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में उत्पात मचाने और बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार के कांच फोड़ने का आरोप लगाया है।
परिवार का यह भी आरोप है कि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही थीं। यहां तक कि एक साल के मासूम बच्चे को उठाकर ले जाने और बंदूक से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। घटना के समय परिवार का एक साल का पोता घर के दरवाजे पर मौजूद था। वारदात के बाद परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आई। पीड़ित कुसुम राठौर के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ उनका विवाद कई महीनों से चल रहा है। इसी पुरानी रंजिश के चलते परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा था। गुरुवार-शुक्रवार की रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोप है कि पड़ोसी अपने छह साथियों के साथ उनके घर पहुंच गया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कार को भी निशाना बनाया।
रक्षाबंधन से पहले शुरू हुआ था विवाद
कुसुम राठौर के अनुसार, विवाद की शुरुआत रक्षाबंधन से करीब तीन दिन पहले हुई थी। उस समय पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर की छत पर पहुंच गया था। इस बात को लेकर परिवार के सदस्यों और युवक के बीच कहासुनी हो गई थी। परिवार ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
कुसुम का कहना है कि शिकायत के बाद युवक ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया था। परिवार को उम्मीद थी कि मामला शांत हो जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद फिर से विवाद शुरू हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक जेल में बंद था और जेल से बाहर आने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां दे रहा था।
फोन और मैसेज पर दी जा रही थीं धमकियां
परिवार का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद कृष्ण भारती की ओर से उनके बेटे को फोन और मैसेज कर अपशब्द कहे जाने लगे। इसके साथ ही परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी जा रही थीं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि एक साल के बच्चे को उठाकर ले जाने और बंदूक से गोली मारकर जान से खत्म करने की धमकी तक दी गई थी।
लगातार मिल रही धमकियों के कारण परिवार पहले से ही परेशान था। इसी सिलसिले में घटना वाली रात परिवार पुलिस से बातचीत कर घर लौटा था। कुसुम के मुताबिक, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर अगली सुबह थाना प्रभारी से मिलने के लिए कहा था। परिवार को लगा था कि पुलिस की समझाइश के बाद विवाद शांत हो जाएगा, लेकिन घर लौटने के कुछ ही देर बाद स्थिति फिर बिगड़ गई।
गेट बंद कर रहा था परिवार, तभी साथियों के साथ पहुंचा पड़ोसी
पीड़ित परिवार के मुताबिक, पुलिस से बात करने के बाद जब वे घर पहुंचे तो घर का गेट बंद कर रहे थे। इसी दौरान कृष्ण भारती अपने छह साथियों के साथ वहां पहुंच गया। परिवार का आरोप है कि समूह में शामिल कुछ लोगों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे और उनके हाथों में चाकू थे।
इसके बाद आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को भी निशाना बनाया गया और उसके कांच फोड़ दिए गए। परिवार के अनुसार, यह कार उन्होंने कुछ महीने पहले ही खरीदी थी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से घर में मौजूद लोग घबरा गए।
दरवाजे पर मौजूद था एक साल का मासूम
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना के समय परिवार का एक साल का पोता घर के दरवाजे पर मौजूद था। परिवार का आरोप है कि पहले भी बच्चे को उठाकर ले जाने की धमकी दी जा चुकी थी। ऐसे में घर पर हुए हमले ने परिवार की चिंता और बढ़ा दी है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और अब घर पर हुए हमले के बाद उन्हें अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा
मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सीसीटीवी फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि रात के घटनाक्रम में कौन-कौन शामिल था और किसकी क्या भूमिका रही।
संबंधित समाचार

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!