चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें: गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की चेक बाउंस मामले में कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर महू की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
कोर्ट ने मुंबई पुलिस को दिए गिरफ्तारी के निर्देश
अदालत ने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वारंट की तामीली कर अभिनेता को गिरफ्तार किया जाए और अगली सुनवाई से पहले महू कोर्ट में पेश किया जाए।
गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए आदेश जारी किया
यह मामला महू निवासी फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू की शिकायत से जुड़ा है।
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट फरहान एम. कुरैशी की अदालत ने सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया।
25 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़ा है मामला
शिकायत के अनुसार, फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू और अभिनेता राजपाल यादव के बीच 25 लाख रुपये का वित्तीय लेनदेन हुआ था।
रकम की वापसी के लिए राजपाल यादव की ओर से पोस्ट डेटेड चेक दिए गए थे।
आरोप है कि जब प्रकाश जाजू ने भुगतान के लिए ये चेक बैंक में जमा किए तो वे बाउंस हो गए।
इसके बाद फरियादी ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में शिकायत दर्ज कराई। इसी मामले में महू कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
पहले जमानती वारंट जारी हुआ था
जानकारी के मुताबिक, अदालत ने इससे पहले राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था।
उस दौरान अभिनेता की ओर से मुंबई पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर जमानत की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिए जाने की बात सामने आई थी।
हालांकि, निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी अभिनेता अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुए और न ही जमानत की प्रक्रिया पूरी की गई।
लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए अदालत ने अब सख्त कदम उठाते हुए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
अगली सुनवाई पर रहेगी नजर
गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद अब इस मामले में मुंबई पुलिस की कार्रवाई और अगली सुनवाई महत्वपूर्ण होगी।
अदालत में अभिनेता की पेशी के बाद मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। फिलहाल यह मामला चेक बाउंस और अदालत में लगातार अनुपस्थिति से जुड़ा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!