खबर
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल: बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 2:25 pm
शेयर करें:
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक के बाद शुरू हुआ विवाद अब स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और कॉलेज परिसर में बाहरी संगठनों के आयोजनों तक पहुंच गया है।

बोर्ड को ई-मेल भेजा
कांग्रेस सरकार में पूर्व ऊर्जा मंत्री और डेली कॉलेज बोर्ड के सदस्य प्रियव्रत सिंह खिंची ने इस पूरे मामले को लेकर बोर्ड को ई-मेल भेजा है।

उन्होंने कॉलेज परिसर में राजनीतिक और वैचारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की है।

महापौर ने कांग्रेस पर निशाना साधा
वहीं, इस मुद्दे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रियव्रत सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधा है।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर उठाए गए सवालों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं और वे किसी राजनीतिक दल या संगठन तक सीमित नहीं हैं।

प्रियव्रत सिंह ने कॉलेज की 150 साल पुरानी पहचान का उठाया मुद्दा
प्रियव्रत सिंह ने बोर्ड को भेजे ई-मेल में कहा है कि डेली कॉलेज का करीब 150 साल पुराना इतिहास और विशिष्ट पहचान रही है।

उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से कॉलेज परिसर में राजनीतिक कार्यक्रमों, वैचारिक संगठनों और थिंक टैंकों से जुड़े आयोजन हो रहे हैं, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों को लेकर बोर्ड की कोई स्पष्ट नीति सामने नहीं है।

उन्होंने कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाए जाने की तैयारी पर भी सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक, देवी अहिल्या की प्रतिमा को मंजूरी मिलने से पहले कॉलेज परिसर में केवल सर हेनरी डेली की प्रतिमा थी।

अब नई प्रतिमा लगाने और बाहरी संगठनों के कार्यक्रमों को लेकर संस्थान की निष्पक्षता तथा सार्वजनिक पहचान पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

आयोजनों के लिए लिखित नीति बनाने की मांग
प्रियव्रत सिंह ने बोर्ड से मांग की है कि कॉलेज परिसर में राजनीतिक कार्यक्रमों, बाहरी संगठनों के आयोजनों और प्रतिमा स्थापना को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाएं।

इन नियमों को लिखित रूप में तैयार कर बोर्ड से आधिकारिक मंजूरी ली जाए। उन्होंने कॉलेज अध्यक्ष और प्रिंसिपल से भी पूरे मामले पर लिखित जवाब देने की मांग की है।

उनका कहना है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आयोजन संबंधी नियम स्पष्ट होने चाहिए।

पहले भी पत्र लिख चुके हैं प्रियव्रत सिंह
पूर्व मंत्री ने सितंबर में भी बोर्ड को पत्र लिखकर यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने बोर्ड की बैठक में भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी।

हालांकि, बाद में बैठक के जो मिनट्स सामने आए, उनमें उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों को पूरी तरह शामिल नहीं किए जाने का दावा किया गया।

इस पर उन्होंने ई-मेल के जरिए आपत्ति जताई और एक बार फिर कॉलेज में होने वाले आयोजनों के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।

प्रियव्रत सिंह बोले- शैक्षणिक संस्थानों को राजनीति से दूर रखना चाहिए
प्रियव्रत सिंह ने पत्र लिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि डेली कॉलेज का करीब 150 साल का इतिहास रहा है।

उनके अनुसार, लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन कॉलेज में राजनीतिक आयोजन नहीं कराए गए और न ही इस तरह की प्रतिमाएं लगाई गईं।

उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन पचमढ़ी में आयोजित किया गया था।

दिग्विजय सिंह चाहते तो इसे डेली कॉलेज में भी करा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

प्रियव्रत सिंह ने RSS के आयोजन के दौरान कॉलेज का पूरा अकादमिक कैलेंडर बदलने और हॉस्टल खाली कराए जाने पर भी आपत्ति जताई।

उनका कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाना चाहिए और ऐसी परंपरा नहीं बननी चाहिए।

महापौर ने कांग्रेस पर किया पलटवार
इस विवाद पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रियव्रत सिंह और कांग्रेस की आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं और उनका किसी राजनीतिक दल या संगठन से संबंध नहीं है।

महापौर ने आरोप लगाया कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर विरोध जताना प्रियव्रत सिंह के साथ-साथ कांग्रेस की सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कांग्रेस पर महापुरुषों का अपमान करने का आरोप भी लगाया।

दिग्विजय सिंह और अजय बागड़िया भी उठा चुके हैं सवाल
डेली कॉलेज में RSS के आयोजन को लेकर इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया भी आपत्ति जता चुके हैं।

दिग्विजय सिंह ने कॉलेज परिसर में राजनीतिक और वैचारिक संगठनों के कार्यक्रमों को लेकर सवाल उठाए थे।

उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से इस तरह के आयोजनों की अनुमति देने के आधार पर स्पष्टीकरण मांगा था।

इसके बाद डेली कॉलेज बोर्ड के अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार के यहां दिग्विजय सिंह, प्रियव्रत सिंह और अन्य लोगों की बैठक हुई थी।

दिग्विजय सिंह ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि बैठक में भविष्य में राजनीतिक आयोजन नहीं कराने को लेकर सहमति बनी थी।

बोर्ड के सामने अब नीति और जवाबदेही का सवाल
डेली कॉलेज का ताजा विवाद अब केवल RSS के आयोजन तक सीमित नहीं रह गया है।

इसमें कॉलेज परिसर के इस्तेमाल, प्रतिमा स्थापना, अकादमिक कैलेंडर और बोर्ड की निर्णय प्रक्रिया जैसे मुद्दे भी शामिल हो गए हैं।

प्रियव्रत सिंह ने इन सभी विषयों पर लिखित नीति और जवाब मांगा है, जबकि महापौर ने उनके विरोध पर राजनीतिक प्रतिक्रिया दी है।

अब देखना होगा कि कॉलेज बोर्ड इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है और आयोजन संबंधी नियमों को लेकर कोई औपचारिक निर्णय लेता है या नहीं।

संबंधित समाचार

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

6 minutes ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

11 minutes ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

13 minutes ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

26 minutes ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

37 minutes ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

40 minutes ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

about 1 hour ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

about 1 hour ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 1 hour ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 1 hour ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

about 1 hour ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

about 2 hours ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 2 hours ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 2 hours ago
बुजुर्ग महिला की घर में हत्या
Top News

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

about 2 hours ago
धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला
Top News

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

about 2 hours ago
बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई
Top News

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

about 2 hours ago
घर को बना रखा था बारूद का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

about 2 hours ago
मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला
Top News

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!