खबर
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 3:14 pm
शेयर करें:
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रशासन पर यह कहावत सटीक बैठती नजर आ रही है कि सांप निकल गया, अब लकीर पीट रहे हैं। पांच दिवसीय दीपावली पर्व आज से शुरू हो चुका है और पटाखा बाजारों में दुकानें सज चुकी हैं।

ऐसे समय में कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी को लेकर बैठक कर सख्त कार्रवाई और लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी देना प्रशासन की सक्रियता से ज्यादा उसकी देरी पर सवाल खड़े कर रहा है।

सवाल यह है कि जब पटाखा बाजार तैयार हो रहे थे, दुकानें बन रही थीं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आ रहे थे, तब प्रशासन ने समय रहते सख्ती क्यों नहीं दिखाई?

खुलासा फर्स्ट लगातार रीजनल पार्क स्थित पटाखा बाजार में अनियमितताओं, आईडीए की जमीन के आवंटन, बकाया वसूली, कथित अवैध वसूली और लाइसेंसों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों का खुलासा करता रहा है। इसके बावजूद ठोस कार्रवाई के बजाय अब पर्व शुरू होने के बाद बैठक कर अधिकारियों को निरीक्षण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

करोड़ों की वसूली लंबित, फिर भी जमीन आवंटन की तैयारी... रीजनल पार्क के सामने आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर पटाखा बाजार को लेकर सबसे बड़ा सवाल बकाया राशि का है। वर्ष 2025 के अस्थायी पटाखा बाजार में अतिरिक्त क्षेत्रफल के उपयोग पर आईडीए ने ₹62.28 लाख की मांग की थी।

इसके अलावा करीब ₹1.07 करोड़ की बकाया राशि को लेकर भी सवाल उठाए गए। शिकायतकर्ता ने आपत्ति दर्ज कराई कि पुरानी राशि की वसूली किए बिना वर्ष 2026 में दोबारा जमीन आवंटित करने की प्रक्रिया क्यों आगे बढ़ाई जा रही है।

दूसरी ओर, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए आईडीए ने महज तीन दिन के आयोजन पर करीब ₹14 लाख की वसूली की थी। ऐसे में पटाखा कारोबारियों से लाखों-करोड़ों की बकाया राशि वसूलने के मामले में कथित नरमी आईडीए की दोहरी नीति पर सवाल खड़े करती है।

5 नवंबर को कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले की सभी पटाखा दुकानों और गोदामों का नियमित एवं सघन निरीक्षण किया जाए। अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि दुकान और गोदाम का संचालन केवल लाइसेंसधारी ही कर सकेगा। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा संचालन या सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर भी फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए गए।

बिना अनुमति निर्माण, कथित वसूली और लाइसेंस किराये पर देने के आरोप
पटाखा बाजार में आईडीए की स्वीकृति के बिना स्थायी दुकानों के निर्माण, अस्थायी दुकानों के नाम पर कारोबारियों से ₹30 हजार तक वसूली और निर्माण की जिम्मेदारी सौंपे जाने के तरीके पर भी सवाल उठे। बाजार में जारी 41 अस्थायी लाइसेंसों में से करीब 11 लाइसेंस दूसरे लोगों को किराये पर दिए जाने के आरोप भी सामने आए।

इसके अलावा जीएसटी अनुपालन और लाइसेंसधारियों के बजाय अन्य व्यक्तियों द्वारा दुकानें संचालित किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। गोदाम को बिना लाइसेंस संचालन के मामले में सील किए जाने की कार्रवाई भी सामने आई, लेकिन बाजार में अन्य अनियमितताओं पर व्यापक कार्रवाई का इंतजार बना रहा।

लाइसेंस की क्षमता से अधिक विस्फोटक भंडारण पर चुप्पी
सबसे गंभीर सवाल यह है कि क्या प्रशासन ने पटाखा दुकानों और गोदामों में जारी लाइसेंस की निर्धारित क्षमता के मुकाबले वास्तविक विस्फोटक भंडारण का भौतिक सत्यापन किया है?

क्षमता से अधिक विस्फोटक रखे जाने की शिकायतों के बावजूद इस दिशा में ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। केवल फायर एक्सटिंग्विशर और सुरक्षा उपकरणों की जांच से विस्फोटक भंडारण से जुड़े जोखिमों की अनदेखी नहीं की जा सकती।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

less than a minute ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

7 minutes ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

19 minutes ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

26 minutes ago
56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

26 minutes ago
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

34 minutes ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

40 minutes ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

41 minutes ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

about 1 hour ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

about 1 hour ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

about 1 hour ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

about 2 hours ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 2 hours ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 2 hours ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 2 hours ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

about 2 hours ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

about 2 hours ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 2 hours ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!