खबर
Top News

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला: नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 1:24 pm
शेयर करें:
मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नगर निगम में फाउंटेन (फव्वारों) के लिए मोटर खरीदी को लेकर सरकारी खर्च पर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोप है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के दौरान फव्वारों में इस्तेमाल के लिए खरीदी गई मोटरों की कीमत बाजार भाव और नगरीय प्रशासन विभाग की निर्धारित एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट्स) दरों से काफी अधिक चुकाई गई।

कीमत से ज्यादा किया भुगतान
जिन मोटरों की बाजार में कीमत 20 हजार से 34 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है, उनके लिए नगर निगम ने 45 हजार से लेकर 58 हजार 500 रुपये तक का भुगतान किया।

लोकायुक्त में शिकायत की गई
मामले में एक और सवाल यह है कि संबंधित मोटरों की दरें विभाग की एसओआर सूची में दर्ज होने के बावजूद उन्हें नॉन-एसओआर श्रेणी में रखकर खरीदा गया।

इस खरीदी को लेकर लोकायुक्त में शिकायत भी की गई थी।

जांच की जिम्मेदारी नगर निगम के उसी अधिकारी को सौंपे जाने पर आपत्ति उठी, जिनका नाम शिकायत में शामिल था।

लोकायुक्त ने दोबारा जांच के निर्देश दिए, लेकिन रिपोर्ट भेजने में कई महीने की देरी हुई।

7.5 एचपी मोटर के लिए 45 हजार रुपये का भुगतान
जानकारी के अनुसार, पिछले साल भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान नगर निगम ने फव्वारों के लिए 7.5 एचपी क्षमता की मोटर खरीदी थी।

इसके लिए निगम ने 45 हजार रुपये प्रति मोटर का भुगतान किया।

वहीं, बाजार में इसी क्षमता की किर्लोस्कर कंपनी की मोटर करीब 20 हजार रुपये और सीजी कंपनी की मोटर करीब 27 हजार रुपये में उपलब्ध बताई गई है।

इस तुलना के आधार पर नगर निगम ने बाजार भाव से करीब 18 हजार से 25 हजार रुपये तक अधिक भुगतान किया।

10 एचपी मोटर पर भी ज्यादा खर्च का आरोप
इसी तरह 10 एचपी क्षमता की मोटर के लिए नगर निगम ने 58 हजार 500 रुपये चुकाए।

जबकि बाजार में सीजी कंपनी की ऐसी मोटर की कीमत करीब 32 हजार रुपये और किर्लोस्कर कंपनी की मोटर की कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई जा रही है।

इस हिसाब से बाजार में उपलब्ध कीमतों की तुलना में निगम ने प्रति मोटर करीब 24 हजार 500 से 26 हजार 500 रुपये तक अधिक भुगतान किया।

एसओआर में दरें दर्ज, फिर भी नॉन-एसओआर श्रेणी में खरीदी
मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल नगरीय प्रशासन विभाग की एसओआर दरों को लेकर है।

विभाग की सूची में 7.5 एचपी मोटर की निर्धारित दर 31 हजार 955 रुपये और 10 एचपी मोटर की दर 37 हजार 416 रुपये बताई गई है।

इसके बावजूद नगर निगम ने इन मोटरों को नॉन-एसओआर श्रेणी में रखकर खरीदा।

एसओआर दरों से तुलना करें तो 7.5 एचपी मोटर पर 13 हजार 45 रुपये और 10 एचपी मोटर पर 21 हजार 84 रुपये अधिक भुगतान किया गया।

इस अंतर को लेकर खरीदी प्रक्रिया और दरों के निर्धारण पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, मोटरों के मॉडल, तकनीकी विशेषताओं, वारंटी और अन्य शर्तों के आधार पर वास्तविक तुलना की पुष्टि भी जांच में महत्वपूर्ण होगी।

लोकायुक्त शिकायत की जांच पर भी उठे सवाल
मोटर खरीदी के मामले में नगर निगम के अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग और प्रभारी कार्यपालन यंत्री आरके त्रिवेदी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की गई थी।

लोकायुक्त ने शिकायत के बिंदुओं की जांच के लिए नगर निगम को पत्र लिखा था।

बताया गया है कि नगर निगम ने जांच की जिम्मेदारी अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग को ही सौंप दी, जबकि उनका नाम शिकायत में शामिल था।

इसके बाद उदित गर्ग ने जांच कर शिकायत के सभी बिंदुओं पर खुद को क्लीन चिट दे दी।

इस जांच प्रक्रिया पर लोकायुक्त ने आपत्ति दर्ज कराई और दोबारा जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

इसके बावजूद करीब चार से पांच महीने तक रिपोर्ट लोकायुक्त कार्यालय नहीं पहुंच सकी।

अब नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त पेश करेंगे रिपोर्ट
लोकायुक्त के मुख्य अभियंता अविनाश नेमा ने बताया कि जीआईएस के दौरान नगर निगम द्वारा लगाए गए फाउंटेन को लेकर की गई शिकायत की पहली जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जताई गई थी।

इसके बाद दोबारा जांच के लिए कहा गया था। नेमा के अनुसार, नगर निगम ने अब जांच रिपोर्ट नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी है।

विभाग के आयुक्त अगले महीने लोकायुक्त में पेश होकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। अब इस मामले में जांच रिपोर्ट और उसके निष्कर्षों पर नजर रहेगी।

सवाल यह है कि मोटरों की खरीदी में बाजार और एसओआर दरों से अंतर के पीछे क्या कारण थे और जांच में जिम्मेदारी तय होती है या नहीं।

संबंधित समाचार

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

9 minutes ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

15 minutes ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

20 minutes ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

20 minutes ago
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

26 minutes ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

34 minutes ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

35 minutes ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 1 hour ago
बुजुर्ग महिला की घर में हत्या
Top News

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

about 1 hour ago
धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला
Top News

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

about 1 hour ago
बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई
Top News

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

about 1 hour ago
घर को बना रखा था बारूद का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज
Top News

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

about 1 hour ago
हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया
Top News

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

about 1 hour ago
नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू
Top News

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

about 2 hours ago
कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं
Top News

कहीं फाइलें ऑनलाइन दौड़ रहीं कहीं टेबलों पर अटकीं:एक ही नगर निगम; कामकाज के दो सिस्टम

about 2 hours ago
झिलमिल उजियारे का आया त्योहार
Top News

झिलमिल उजियारे का आया त्योहार:अवधपुरी अयोध्या से अहिल्या नगरी तक छाई खुशियां

about 2 hours ago
MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका
Top News

MP के अस्पतालों में आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन 6 महीने से अटका:दिवाली पर परिवारों के सामने आर्थिक संकट; काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago
मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें
Top News

मेडिकल कॉलेज को मिली नई PG सीटें:अब प्रदेश में पहले स्थान पर; अब इतनी हुई पोस्ट ग्रेजुएशन सीटों की संख्या, 13 सुपर स्पेशियलिटी सीटें भी उपलब्ध

about 2 hours ago
मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी
Top News

मंत्रीजी का मीडिया से दूरी का सिलसिला धनतेरस पर भी रहा जारी:इस आशा से दुकान पहुंचे मीडियाकर्मियों के हाथ लगी निराशा; कुछ समय पहले ही मीडिया से किनारा करने की बात कही थी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!