सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक: व्यापारी से मांगे 1 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारियों ने थाने पहुंचे, एफआईआर दर्ज
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली से पहले शहर के सबसे बड़े थोक बाजार सियागंज में रंगदारी वसूली की कोशिश ने व्यापारियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। जेल से छूटे बदमाश ने एक गोंद व्यापारी को धमकाकर एक लाख रुपए की मांग की।
रकम देने से इनकार करने पर आरोपी दुकान में घुस गया और व्यापारी के साथ झूमाझटकी कर दी। घटना से घबराए व्यापारी ने पहले खुद ही मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन दो दिन बाद व्यापारी एसोसिएशन को इसकी जानकारी दी।
गुरुवार को व्यापारी एकजुट होकर सेंट्रल कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस के सामने बदमाशों की गुंडागर्दी का मुद्दा उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक व्यापारियों ने पुलिस को बताया कि रंगदारी मांगने वाला महेंद्र वर्मा पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। करीब तीन साल पहले उसने वसूली के लिए एक काजू व्यापारी पर गोली चलाई थी।
इस मामले में वह जेल गया था। अब जेल से बाहर आने के बाद फिर व्यापारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। व्यापारियों ने यह भी बताया कि उसका भाई नरेंद्र वर्मा भी इसी तरह की वसूली के मामले में जेल में बंद है।
व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ उसके मकान को तोड़ने की मांग भी उठाई। वही यह बात भी सामने आई है कि सियागंज में कुछ साल पहले तक माल से भरी हर गाड़ी से बदमाश खड़ी कराई के नाम पर वसूली करते थे।
इस अवैध वसूली को लेकर बदमाशों के बीच गोलीबारी तक हुई थी, जिसमें हत्या जैसी गंभीर वारदात भी हो चुकी है। इसके बाद व्यापारी एसोसिएशन ने एकजुट होकर मोर्चा संभाला और खड़ी कराई का विरोध किया। व्यापारियों की एकजुटता से यह वसूली बंद हुई थी।
थाने पहुंचे व्यापारी, कार्रवाई की मांग... गुरुवार को भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल के साथ सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी पीड़ित व्यापारी को लेकर सेंट्रल कोतवाली पहुंचे।
यहां थाना प्रभारी रविंद्र पराशर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन की ओर से उपाध्यक्ष नईम पालवाला, किशोर वर्लानी, वासुदेव चेलानी, सचिव रजत बेड़िया, मंत्री प्रदीप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डरें नहीं, पुलिस को बताएं
धीरज खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी और रंगदारी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। व्यापारी निडर होकर कारोबार करें, उनकी सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता है।
एसोसिएशन ने भी व्यापारियों से अपील की है कि कोई बदमाश पैसे या माल की मांग करे तो डरकर कुछ न दें। तत्काल पुलिस और एसोसिएशन को सूचना दें। व्यापारियों का कहना है कि सियागंज में किसी भी कीमत पर रंगदारी और गुंडागर्दी को दोबारा पनपने नहीं दिया जाएगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम:एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!