खबर
Top News

बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम: एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही की जांच रिपोर्ट आयोग को नहीं मिली

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 2:19 pm
शेयर करें:
बच्ची के ब्रेन डैमेज मामले में एनसीपीसीआर ने कलेक्टर को दिया था सात दिन का अल्टीमेटम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही से बच्ची को मस्तिष्क संबंधी गंभीर क्षति होने के मामले में अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने इंदौर कलेक्टर को पहला अनुस्मारक जारी किया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लंबे समय के अंतराल के बावजूद अब तक जांच रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं। आयोग ने कलेक्टर को पत्र प्राप्ति के सात दिनों के भीतर मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मामला ग्राम गारी पिपलिया, तहसील सांवेर निवासी दिनेश मंगरोलिया की बेटी शार्लीन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 20 मई 2025 को एमटीएच अस्पताल में प्रसव के दौरान वैक्यूम एक्सट्रैक्टर का दो से तीन बार अनुचित एवं अत्यधिक इस्तेमाल किया गया। प्रसव में कथित देरी और उपकरण के दबाव के कारण बच्ची को ऑक्सीजन की कमी हुई, जिससे उसके मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा।

HIE ग्रेड-2 और एन्सेफेलोमलेशिया से पीड़ित होने का दावा
शिकायत के अनुसार, बच्ची को HIE Grade-2 और एन्सेफेलोमैलेशिया जैसी मस्तिष्क संबंधी क्षति हुई है। उसे दौरे पड़ने और शरीर में अकड़न की समस्या है। परिवार का कहना है कि लगातार इलाज और फिजियोथेरेपी के बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता ने उचित उपचार, पुनर्वास सहायता और आर्थिक मुआवजे की मांग की है।

सवाल बरकरार-सीएमएचओ की जांच कहां अटकी... कलेक्टर के निर्देश के बावजूद जांच रिपोर्ट आयोग तक नहीं पहुंचना प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। जब मामला नवजात बच्ची के स्वास्थ्य, संभावित चिकित्सकीय लापरवाही और बाल अधिकारों से जुड़ा है, तब जांच में देरी की वजह क्या है? सीएमएचओ ने अब तक क्या जांच की और अस्पताल के संबंधित चिकित्सकों एवं मेडिकल रिकॉर्ड की पड़ताल हुई या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है।

आयोग के पहले अनुस्मारक के बाद अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है। देखना है कि सात दिन की नई समयसीमा में जांच रिपोर्ट भेजी गई या नहीं।

तीन सितंबर को मांगी थी रिपोर्ट, 15 सितंबर को कलेक्टर ने सीएमएचओ को लिखा था पत्र
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार डॉ. सुधा चौधरी ने 3 सितंबर 2026 को कलेक्टर को पत्र जारी कर सात दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय ने 15 सितंबर को सीएमएचओ को पत्र भेजकर पांच दिनों में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, ताकि आयोग को समयसीमा में जवाब भेजा जा सके।

एक महीने बाद भी रिपोर्ट नहीं, दिल्ली से आया अनुस्मारक... अब आयोग के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ शाइस्ता के. शाह ने 15 अक्टूबर 2026 को अनुस्मारक-1 जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पर्याप्त समय बीतने के बावजूद आयोग को कलेक्टर की ओर से कोई जांच आख्या प्राप्त नहीं हुई है। आयोग ने दोबारा सात दिनों के भीतर मांगी गई सूचना और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।

संबंधित समाचार

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

2 minutes ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

13 minutes ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

15 minutes ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

26 minutes ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

29 minutes ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

40 minutes ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 1 hour ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 1 hour ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 1 hour ago
जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR
Top News

जमीन के सौदे में 3 लोगों पर धोखाधड़ी की FIR:कारोबारी को संस्था की अधिग्रहित जमीन अपनी बताकर थमाई; क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद दर्ज किया केस

about 1 hour ago
65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है
Top News

65 लाख पहले ही जमा किए इतना टैक्स बनता ही नहीं है:दिलजीत के कॉन्सर्ट पर 2 करोड़ के टैक्स का विवाद; आयोजक बोले

about 1 hour ago
राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार
Top News

राजवाड़ा की शान मां महालक्ष्मी का दरबार:200 साल से कायम है आस्था का रिश्ता

about 1 hour ago
बुजुर्ग महिला की घर में हत्या
Top News

बुजुर्ग महिला की घर में हत्या:गहने और सोने का दांत गायब; लूट के बाद वारदात की आशंका

about 1 hour ago
धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला
Top News

धर्मनगरी में आधी रात को घर पर हमला:पुरानी रंजिश को लेकर बढ़ा विवाद; चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे थे हमलावर, घर में घुसकर मचाया उत्पात

about 1 hour ago
बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई
Top News

बस से बाइक सवारों तक पर कार्रवाई:सड़क पर मनमानी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

about 2 hours ago
घर को बना रखा था बारूद का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था बारूद का गोदाम:मोहल्ले के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

about 2 hours ago
मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला
Top News

मोटर खरीदी में बड़ा घोटाला:नगर निगम ने 20 हजार की मोटर 45 हजार में खरीदी; लोकायुक्त की आपत्ति के बाद भी जांच रिपोर्ट लंबित

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज
Top News

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर से हुआ दीपोत्सव का आगाज:नंदी हॉल में एक घंटे तक चला पूजन; कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया
Top News

हिस्ट्रीशीटर फिर एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया:साथी भी धराया

about 2 hours ago
नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू
Top News

नसीहतें हुई बेअसर गुंडों ने चलाए चाकू:थाने में दी गई ज्ञान की घुट्टी के बाद भी नहीं माने

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!