खबर
Top News

बेटे के नाम लाखों की प्रॉपर्टी डील, 6 चेक बाउंस केस अब जांच के घेरे में: कंडवाल के ‘करोड़ों के खेल’ में नया मोड़

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जून 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
बेटे के नाम लाखों की प्रॉपर्टी डील, 6 चेक बाउंस केस अब जांच के घेरे में

लोकायुक्त की छापेमारी के बाद खुल रही परतें

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब जांच केवल आलीशान जिम, सुपर मार्केट और करोड़ों की संपत्तियों तक सीमित नहीं रही है। जांच में सामने आए कुछ दस्तावेजों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। अब लोकायुक्त की नजर कंडवाल के बेटे अभिषेक के नाम हुई प्रॉपर्टी डील, चेक बाउंस मामलों और करोड़ों के कथित वित्तीय लेन-देन पर भी टिक गई है।

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2022 में अभिषेक कंडवाल ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के खिलाफ छह चेक बाउंस के मामले अदालत में लगाए थे। बाद में इन मामलों में समझौता हो गया, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि उस समय पढ़ाई कर रहे अभिषेक के पास इतनी बड़ी रकम निवेश करने के लिए आई कहां से? जांच एजेंसियों का फोकस अब इस बात पर है कि प्रॉपर्टी सौदे में लगी रकम का असली स्रोत क्या था। सूत्रों का दावा है कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हंे कि परिवार के भीतर ही धन का हस्तांतरण कर कुछ निवेश किए गए हो सकते हैं। यही वजह है कि अब केवल कंडवाल ही नहीं, बल्कि उनके परिजन के नाम पर मौजूद संपत्तियां और वित्तीय गतिविधियां भी जांच के दायरे में आ गई हैं।

लोकायुक्त की कार्रवाई में कंडवाल की पत्नी शारदा, पुत्रवधू तनु और हर्षिता के नाम पर भी बड़ी संख्या में संपत्तियां और निवेश सामने आए हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि इन संपत्तियों की वास्तविक फंडिंग और आय के स्रोतों की पड़ताल से कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

सिर्फ अफसर नहीं, कारोबारी साम्राज्य भी... लोकायुक्त जांच में यह भी सामने आया कि कंडवाल परिवार के पास सुपर मार्केट, आधुनिक दो मंजिला जिम और अन्य निवेश मौजूद हैं। जिम में लगी महंगी मशीनें, व्यवसाय में निवेश और संपत्तियों का फैलाव यह संकेत दे रहा है कि सरकारी नौकरी के साथ-साथ परिवार का आर्थिक दायरा काफी बड़ा हो चुका था।

1986 में शिक्षक, अब 241% अधिक संपत्ति का मामला... कंडवाल ने वर्ष 1986 में एक सहायक शिक्षक के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। बाद में पदोन्नति पाते-पाते वे महिला एवं बाल विकास विभाग में संयुक्त संचालक के पद तक पहुंचे, लेकिन लोकायुक्त की शुरुआती जांच में उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने के तथ्य सामने आए हैं।

सूदखोरी का एंगल भी जांच में...सूत्रों का दावा है कि जांच एजेंसियों को ऐसे संकेत भी मिले हैं कि नौकरी के दौरान कंडवाल कथित तौर पर ब्याज पर रुपए भी देते थे। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच टीम इस एंगल को भी गंभीरता से खंगाल रही है।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 6 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 6 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 7 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 7 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 7 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 7 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 7 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 7 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 8 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 8 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 8 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 8 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 8 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 8 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 9 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 9 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 9 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 10 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!