कॉलेज छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: सुबह पिता को चाय पिलाई; कुछ घंटे बाद जहर खाकर दे दी जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई, जब घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे। कुछ देर बाद छात्रा घर से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह तक सब कुछ था सामान्य
घटना बीएनपी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान तनीषा बघेल (19) के रूप में हुई है। पिता भगवान सिंह बघेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह तनीषा ने खुद चाय बनाकर उन्हें पिलाई थी। इसके बाद वह और परिवार के अन्य सदस्य खेत पर काम करने चले गए। उस समय तक सब कुछ सामान्य था।
घर से कुछ दूरी पर मिली बेहोश
परिजनों के खेत पर रहने के दौरान पड़ोसियों ने सूचना दी कि तनीषा घर से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुछ दिनों से थी परेशान
पिता के मुताबिक तनीषा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पिछले 8-9 दिनों से वह नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा रही थी और कभी-कभी ही जाती थी। परिवार को इतना पता था कि वह किसी बात को लेकर परेशान थी, लेकिन परेशानी की वजह क्या थी, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।
जहर खाने से मौत की आशंका, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही बीएनपी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!