53 करोड़ की बोली विवाद के बीच मुनिश्री सुधासागर जी बोले: दान को पूरी तरह टैक्स फ्री करें; तभी बढ़ेगी धर्म की सेवा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चातुर्मास के दौरान कलश स्थापना को लेकर करोड़ों की बोली के विवाद के बीच जैन संत मुनिश्री सुधासागर महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। शुक्रवार को अपने प्रवचन में उन्होंने सरकार से दान को पूरी तरह टैक्स फ्री करने की मांग करते हुए कहा कि आज लोग दान देने से भी डर रहे हैं। यदि दान पर किसी तरह का कर या भय नहीं रहेगा तो धर्म की सेवा बढ़ेगी और देश भी समृद्ध होगा।
'दान देने वाले डर रहे हैं'
मुनिश्री ने प्रवचन के दौरान कहा कि आज कई लोग दान देना चाहते हैं, लेकिन राजनीति और सरकारी व्यवस्था के डर से पीछे हट जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई दानदाता अपना नाम भी सार्वजनिक नहीं होने देना चाहते।
"राजा और राजनीतिज्ञ सुनें... खुलकर घोषणा करें कि धर्म, धर्मात्मा और दान के लिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। दान पूरी तरह टैक्स फ्री होना चाहिए। ऐसा होने पर देश का खजाना भर जाएगा और भारत कर्ज से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।"
कलश स्थापना की बोलियों से मचा था विवाद
इंदौर के दलालबाग में मुनिश्री सुधासागर जी महाराज का चार माह का चातुर्मास प्रवास चल रहा है। गुरुवार को चातुर्मास के तहत कलश स्थापना के लिए श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद करोड़ों रुपये की बोली लगाए जाने की चर्चा तेज हो गई और मामला पूरे जैन समाज में चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर जारी हुई सूची
'सुधा का सागर' सोशल मीडिया चैनल पर एक पोस्ट जारी कर बताया गया कि आकाश कोयला एवं समस्त कोयला परिवार ने 555 कलश का पुण्यार्जन किया। साथ ही दावा किया गया कि अब तक की सबसे बड़ी संख्या में कलश स्थापना का रिकॉर्ड बना है।
पोस्टर में सपना-मनीष गोधा और आनंद-नवीन गोधा परिवार के नाम के साथ 1616 कलश का उल्लेख भी किया गया, जबकि अन्य श्रद्धालुओं के नाम भी सूची में शामिल थे।
जैन समाज ने दी सफाई
बोलियों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद जैन समाज की ओर से देर रात स्पष्टीकरण जारी किया गया। समाज ने कहा कि 1616 का अर्थ 1616 मंत्रित कलश है, न कि 16 करोड़ 16 लाख रुपये। चातुर्मास में कलश स्थापना एक धार्मिक प्रक्रिया है, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किए जाते हैं और इसे धनराशि से जोड़कर देखना गलत है।
बुकिंग के लिए बैंक डिटेल भी हुई जारी
वहीं, आयोजन से संबंधित एक सूचना में कलश बुकिंग के लिए संपर्क नंबर, बैंक खाता, आईएफएससी कोड और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का क्यूआर कोड भी साझा किया गया, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!