अंधे कत्ल का खुलासा: 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी गिरफ्तार; झगड़े के बाद ईंट से किया था हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 400 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने ईंट से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
पालिका प्लाजा के पास मिला था शव
डीसीपी अभिषेक रंजन के अनुसार, 4 जुलाई की रात पालिका प्लाजा के समीप एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में मिला था। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक की हत्या की गई है। बाद में मृतक की पहचान महेश मालवीय (पिता चंद्रशेखर मालवीय), निवासी रामरतन शर्मा मार्ग, इमामबाग, उज्जैन के रूप में हुई। इसके बाद सेंट्रल कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर विशेष जांच टीम गठित की गई।
न मोबाइल, न सोशल मीडिया
पुलिस ने जांच के दौरान क्षेत्र के 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद आरोपी की पहचान हो सकी। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और उसका कोई सोशल मीडिया अकाउंट भी नहीं था, जिससे उसकी तलाश और चुनौतीपूर्ण हो गई। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मजदूरी करता है, शराब पीने का आदी है और किसी स्थायी स्थान पर नहीं रहता।
बायपास से हुआ गिरफ्तार
लगातार तलाश के बाद पुलिस ने सूचना के आधार पर इंदौर बायपास क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आशीष उर्फ चंदू (30) निवासी जिला रायसेन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और मारपीट के प्रकरण शामिल हैं।
शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद
पुलिस जांच के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी और महेश साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर आशीष ने सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर महेश के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।
जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!