खबर
Top News

उफनती पुलिया में बाइक समेत बहे दो युवक: एक ने तैरकर बचाई जान; दूसरे की तलाश में एसडीआरएफ जुटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 7:05 pm
शेयर करें:
उफनती पुलिया में बाइक समेत बहे दो युवक

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
जिले में तेज बारिश के बीच उफनती पुलिया पार करना दो युवकों पर भारी पड़ गया। इंदौर से लौट रहे दोनों युवक बाइक समेत तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, जबकि दूसरा लापता हो गया। लापता युवक की तलाश में ऊन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है।

इंदौर से लौटते वक्त हुआ हादसा
हादसा गुरुवार देर रात करीब 10 बजे ऊन थाना क्षेत्र में ऊन और गंधावड़ के बीच स्थित पुलिया पर हुआ। लगातार बारिश के चलते पुलिया के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बह रहा था। इसी दौरान ऊन निवासी विनय वास्कले और वासु बाइक से पुलिया पार करने का प्रयास कर रहे थे।

दोनों युवक इंदौर में एडमिशन संबंधी काम से गए थे और देर रात लौट रहे थे। पुलिया पर तेज बहाव के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक बाइक सहित नाले में बह गए।

एक युवक तैरकर निकला, दूसरा अब तक लापता
हादसे के बाद वासु ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन विनय वास्कले तेज बहाव में बह गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।

300 मीटर दूर मिली बाइक
घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों युवकों की बाइक घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर नाले में मिली, लेकिन विनय का कोई सुराग नहीं मिला।

एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
शुक्रवार सुबह से ऊन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पुलिया के नीचे और आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चला रही है। एसडीआरएफ टीम के एसके उइके ने बताया कि शाम 6 बजे तक भी लापता युवक का पता नहीं चल सका था। तेज बहाव और लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनती पुलिया और नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 4 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 5 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 5 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 5 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 5 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 5 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 6 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 6 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 6 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 6 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 7 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 7 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 7 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 7 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 7 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 8 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 8 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 8 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!