खबर
Top News

चरित्र पर शक ने बना दिया हत्यारा: पत्नी के साथ हैवानियत के बाद मिली उम्रकैद की सजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 8:04 pm
शेयर करें:
चरित्र पर शक ने बना दिया हत्यारा

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
पत्नी के चरित्र पर शक ने एक पति को उम्रभर के लिए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। करीब तीन साल पुराने बहुचर्चित हत्या मामले में खरगोन की अदालत ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने पत्नी के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, फिर उसके निजी अंग में मिर्च पाउडर डालकर उसकी हत्या कर दी थी। अदालत ने आरोपी पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

अवैध संबंध के शक में की थी हैवानियत
तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव की अदालत ने पुन्या उर्फ पूना पिता गिलदार मानकर, निवासी गोपालपुरा (थाना बिस्टान), को दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई।

अतिरिक्त लोक अभियोजक राजकुमार अत्रे ने बताया कि घटना 20 अप्रैल 2023 की रात की है। आरोपी को अपनी पत्नी सुखलीबाई के अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की।

पाइप से पीटा, घसीटकर झोपड़ी में ले गया
अभियोजन के अनुसार आरोपी ने पाइप से पत्नी की पिटाई की और फिर उसे घसीटते हुए अपनी बैड़ी (झोपड़ी) तक ले गया। वहां उसने महिला के निजी अंग में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय दोनों बरुड़ थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित गिट्टी खदान में मजदूरी करते थे।

गवाहों के बयानों ने खोली सच्चाई
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयान भी अदालत में पेश किए। गवाहों ने बताया कि उन्होंने आरोपी को घटना से पहले मृतका के साथ मारपीट करते हुए झोपड़ी की ओर ले जाते देखा था।

गुजरात में होने का दावा साबित नहीं कर सका
बचाव पक्ष ने दावा किया कि घटना के समय आरोपी गुजरात में था, लेकिन वह इस दावे के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका। अदालत ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों को विश्वसनीय मानते हुए आरोपी को हत्या का दोषी करार दिया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 6 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 7 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 7 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 7 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 7 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 7 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 7 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 8 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 8 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 8 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 8 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 9 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 9 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 9 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 9 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 10 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 10 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 10 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 10 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!