राष्ट्रपति भवन से मिला खास बुलावा: 15 अगस्त के 'एट होम' समारोह में होंगी शामिल, दिव्यांग अधिकारों की मुहिम को मिला सम्मान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल की सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्दीप सोशल वेलफेयर सोसायटी की संस्थापक पूनम श्रोती ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें राष्ट्रपति भवन में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के प्रतिष्ठित 'एट होम' समारोह में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला है। इस खास अवसर पर देशभर से चुनिंदा विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाता है, जिनका विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान रहा है।
दिव्यांग अधिकारों की बुलंद आवाज
पूनम श्रोती लंबे समय से दिव्यांगजनों के अधिकार, सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उनके प्रयासों ने न केवल मध्यप्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है। दिव्यांगजनों के हित में किए गए उनके कार्यों को पहले भी सराहा जा चुका है और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को भी पत्र लिख चुकी हैं।
'यह सिर्फ मेरा नहीं, पूरे सामाजिक क्षेत्र का सम्मान'
राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने पर पूनम श्रोती ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे पूरे सामाजिक क्षेत्र की मेहनत और समर्पण की पहचान है।
समाज सेवा के लिए मिलेगी नई प्रेरणा
पूनम श्रोती का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उनका विश्वास है कि यह अवसर उन्हें समाज सेवा और दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए अपने प्रयासों को और अधिक मजबूती और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देगा।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!