वीडियो देखिये, एलएलबी का छात्र निकला फर्जी पुलिसकर्मी: नकली पिस्टल लगाकर सड़क पर करता था वसूली; पब्लिक ने पूछा- 'आईडी कार्ड दिखाओ'
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर राहगीरों से वसूली करने वाले दो युवकों का खुलासा हो गया। दोनों सिविल ड्रेस में चौराहे पर वाहन चालकों को रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते थे और हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का डर दिखाकर मौके पर ही रुपये वसूलते थे। लोगों को शक होने पर उन्होंने दोनों को घेर लिया और आईडी कार्ड दिखाने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक नकली पिस्टल भी बरामद हुई है।
पहले खुद को बताया कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी
शाहपुरा थाना प्रभारी संतोष मकराम के अनुसार गुरुवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि शाहपुरा चौराहे पर दो युवक पुलिसकर्मी बनकर वाहन चेकिंग कर रहे हैं और लोगों से वसूली कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने पहले खुद को कोहेफिजा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उनकी पूरी कहानी झूठी साबित हुई।
एक आईटी कंपनी में एचआर, दूसरा एलएलबी का छात्र
आरोपियों की पहचान अमान खान और कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई। पूछताछ में अमान खान ने बताया कि वह एमपी नगर स्थित एक आईटी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है, जबकि कार्तिक मिश्रा एलएलबी का छात्र है। तलाशी के दौरान अमान की कमर से नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पब्लिक ने घेरा, पूछा- 'आईडी कार्ड कहां है?'
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने दोनों युवकों के वीडियो भी बना लिए। वीडियो में लोग उनसे पूछते नजर आ रहे हैं कि, "कौन से थाने से हो? आईडी कार्ड दिखाओ।" कुछ लोगों ने यह भी टोका कि दोनों खुद बिना हेलमेट बाइक चला रहे हैं और दूसरों को हेलमेट के नाम पर रोक रहे हैं। लोगों ने यह भी सवाल किया कि सड़क पर वाहन चेकिंग करने का अधिकार उन्हें किसने दिया है।
हेलमेट का डर दिखाकर वसूलते थे पैसे
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सिविल ड्रेस में वाहन चालकों को रोकते थे। हेलमेट नहीं पहनने या अन्य यातायात नियमों का हवाला देकर पुलिस कार्रवाई का डर दिखाते और मौके पर ही नकद रुपये मांग लेते थे। हालांकि किसी भी वाहन चालक का वैधानिक चालान नहीं काटा गया।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली करने, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों ने अब तक कितने लोगों से इस तरह वसूली की और क्या इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!