अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 564 लीटर की जब्त; मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान से भारी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने 564.780 बल्क लीटर शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 4 हजार 180 रुपये बताई गई है। मामले में एक आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
गढ़ाकोटा पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर के बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अब्दुल गनी, पिता शुभराती खान, निवासी बजरंग वार्ड के मकान पर दबिश दी।
बंद कमरे से मिली कई ब्रांड की शराब
तलाशी के दौरान मकान के एक बंद कमरे से विभिन्न ब्रांडों की देशी और विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में सागर गोल्ड व्हिस्की, मैक डबल नंबर-1, बॉम्बे व्हिस्की, आईबी व्हिस्की, मैजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग व्हिस्की और लीमाउंट स्ट्रॉन्ग बीयर समेत कई ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कुल 564.780 बल्क लीटर शराब जब्त कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई और इसके भंडारण एवं वितरण में अन्य किन लोगों की भूमिका हो सकती है।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव सिंह तिवारी, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक डाल सिंह, राजेश पाण्डेय, विमलेश भटेले, बसंत मिश्रा तथा आरक्षक रवि पटैल, राहुल राय, थिरवम, प्रवीण, राजदीप तिवारी और कौस्तुभ मणि पाठक शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!