बर्तन बदलने के बहाने महिलाओं के गहनों पर हाथ साफ: 1250 किमी दूर तक पहुंची पुलिस; अंतरराज्यीय ठग गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का लालच देकर महिलाओं के सोने-चांदी के गहने ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का देवास पुलिस ने खुलासा किया है। नेमावर थाना पुलिस ने झारखंड और बिहार से जुड़े इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए हैं। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस को मध्यप्रदेश से 1250 किलोमीटर दूर झारखंड तक जाना पड़ा।
महिलाओं का भरोसा जीतकर उड़ाते थे जेवर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नेमावर और पिपल्या नानकार गांव में पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने के बहाने पहुंचते थे। गिरोह की महिलाएं पहले स्थानीय महिलाओं से घुल-मिल जाती थीं, फिर गहनों की डिजाइन देखने और बदले में नए गहने व 1500 रुपये देने का लालच देकर उनके सोने-चांदी के जेवर अपने कब्जे में ले लेती थीं। मौका मिलते ही वे गहनों के साथ फरार हो जाती थीं।
महिलाएं करती थीं ठगी, पुरुष लेकर भाग जाते थे
वारदात के बाद गिरोह की महिलाएं ठगे गए गहने खातेगांव में ठहरे अपने पुरुष साथियों को सौंप देती थीं। इसके बाद पुरुष आरोपी गहनों को लेकर सीधे झारखंड निकल जाते थे, ताकि पुलिस उनकी पहुंच से दूर रहे।
सीसीटीवी और ऑनलाइन पेमेंट से खुला राज
नेमावर पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और ऑनलाइन पेमेंट के सुराग खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पहले दमोह पहुंची, जहां से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम 1250 किलोमीटर दूर झारखंड के हजारीबाग पहुंची और वहां से चोरी किए गए अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए।
झारखंड-बिहार के छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पुष्गर, रूपा, गब्बर, बिरजू, सोनू और रानू देवी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुरुष आरोपियों को कन्नौद जेल और महिला आरोपियों को देवास जेल भेज दिया गया।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों, खासकर महिलाओं से अपील की है कि अनजान लोगों के झांसे में आकर अपने सोने-चांदी के गहने किसी को न सौंपें। यदि कोई व्यक्ति पुराने बर्तनों या अन्य किसी बहाने से कीमती सामान मांगता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!