खबर
Top News

कॉमनवेल्थ में भारत का गोल्डन डे: अस्मिता ने दिलाया जूडो का पहला गोल्ड; पांच मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 9:10 pm
शेयर करें:
कॉमनवेल्थ में भारत का गोल्डन डे

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को अस्मिता डे ने इतिहास रचते हुए जूडो में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं बॉक्सिंग में भारत के पांच मुक्केबाज फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पदक पक्का कर चुके हैं। अब उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। इसके अलावा स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भी शनिवार को गोल्ड मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे।

जूडो में अस्मिता ने रचा इतिहास
महिला 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में अस्मिता डे ने कनाडा की खिलाड़ी को रोमांचक मुकाबले में हराकर भारत को जूडो का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद गोल्डन स्कोर में अस्मिता ने निर्णायक अंक हासिल कर जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारत के खाते में चौथा स्वर्ण पदक जुड़ गया और टीम 4 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित कुल 18 पदकों के साथ पदक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई।

पांच भारतीय मुक्केबाजों ने पक्का किया मेडल
भारतीय बॉक्सरों का भी शानदार प्रदर्शन जारी है। जादुमणि सिंह ने पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में नामीबिया के फिलिप हाउसेब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उनसे पहले अंकुश पंघाल, अरुंधति चौधरी, जैस्मीन लम्बोरिया और प्रीति पवार भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं। इन पांचों खिलाड़ियों ने कम से कम रजत पदक सुनिश्चित कर लिया है।

प्रीति, जैस्मीन और अंकुश का शानदार प्रदर्शन
महिला 54 किग्रा वर्ग में प्रीति पवार ने जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से हराया। वहीं जैस्मीन लम्बोरिया ने 57 किग्रा वर्ग में लेसोतो की रेप्लेंग मसेला को आरएससी से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में अंकुश पंघाल ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में जगह बनाई।

हर्ष ने भी जूडो में दिलाया एक और पदक
पुरुष 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए जूडो में एक और पदक पक्का कर दिया।

अब नीरज पर टिकी देश की नजर
जैवलिन थ्रो के फाइनल में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगे। उनके सामने पाकिस्तान के मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम और श्रीलंका के रुमेश पाथिराजे की चुनौती होगी।

नीरज और अरशद अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में आमने-सामने आ चुके हैं, जिनमें 10 बार नीरज ने जीत दर्ज की है। अरशद की एकमात्र जीत पेरिस ओलिंपिक 2024 में आई थी, जहां उन्होंने 92.97 मीटर के ओलिंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। अब एक बार फिर दोनों दिग्गजों की टक्कर पर खेल प्रेमियों की नजरें टिकी हैं।

संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक
Top News

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

about 13 hours ago
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक
Top News

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

about 13 hours ago
16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया
Top News

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

about 13 hours ago
पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला
Top News

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

about 13 hours ago
पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम
Top News

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

about 13 hours ago
स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

about 13 hours ago
अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी
Top News

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

about 14 hours ago
जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी
Top News

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

about 14 hours ago
पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा
Top News

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

about 14 hours ago
इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा
Top News

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन
Top News

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

about 14 hours ago
दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या
Top News

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग
Top News

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

about 14 hours ago
लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल
Top News

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

about 15 hours ago
पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब
Top News

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

about 15 hours ago
विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

about 15 hours ago
हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
Top News

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

about 15 hours ago
वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम
Top News

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

about 15 hours ago
कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट
Top News

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!