करोड़ों किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा: इस योजना को 5 सालों के लिए बढ़ाया; जानिए क्या मिलेगा लाभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को राहत देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले 5 वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार, यह योजना अब वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी। इसके लिए सरकार ने 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया है।
हर साल मिलेंगे 6000 हजार रुपए
योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को पहले की तरह प्रति वर्ष 6000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। यह राशि 2000-2000 हजार रुपए की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य बुवाई और कटाई के समय किसानों को समय पर नकद सहायता उपलब्ध कराना है।
खेती की लागत में मिलेगी राहत
सरकार का कहना है कि योजना के विस्तार से किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए समय पर धन उपलब्ध होगा। इससे उन्हें निजी साहूकारों या ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेने की जरूरत कम होगी।
छोटे और सीमांत किसानों को सबसे ज्यादा फायदा
पीएम-किसान योजना का सबसे अधिक लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिला है। योजना शुरू होने के बाद से अब तक 23 किस्तों के माध्यम से किसानों के खातों में 4.46 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है। हाल ही में जारी 23वीं किस्त के तहत 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को लाभ मिला था।
क्या है पीएम-किसान योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसका उद्देश्य पात्र किसान परिवारों को प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराकर उनकी कृषि लागत कम करना और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के तहत लाभ सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजा जाता है तथा ई-केवाईसी (e-KYC) और पात्रता संबंधी नियमों का पालन आवश्यक है।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!