खबर
Top News

'स्पेशल 26' स्टाइल में डकैती डालने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार: नकली आयकर अफसर बन ठेकेदार के घर लूटा था आधा किलो सोना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 7:17 pm
शेयर करें:
'स्पेशल 26' स्टाइल में डकैती डालने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, धार।
बाग में नकली आयकर अधिकारी बनकर ठेकेदार के घर करोड़ों की डकैती डालने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। आखिरकार उसे जालौन (यूपी) से दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल भी बरामद हुई है।

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर मारा था 'छापा'
यह सनसनीखेज वारदात 13 मार्च 2026 को बाग कस्बे में हुई थी। गिरोह के सदस्य खुद को इनकम टैक्स और सीबीआई अधिकारी बताकर ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर पहुंचे। जांच और छापेमारी का झांसा देकर उन्होंने अलमारी से करीब आधा किलो सोने के गहने और 4 लाख रुपए नकद समेट लिए। वारदात के बाद आरोपी परिवार को घर के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने ताला तोड़कर परिवार को बाहर निकाला था।

यूपी से दबोचा गया मास्टरमाइंड
बाग थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना संजय शर्मा पंडित, निवासी माधवगढ़, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश), लंबे समय से फरार था। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल भी जब्त की गई है। शुक्रवार को उसे कुक्षी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

'स्पेशल 26' फिल्म से लिया था आइडिया
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। फर्जी अधिकारी बनकर घर में प्रवेश किया, छापे का माहौल बनाया और तलाशी के नाम पर कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

14 में से 11 आरोपी गिरफ्तार
इस हाई-प्रोफाइल डकैती में कुल 14 आरोपी शामिल थे। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के बाद अब तक 11 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

1.35 करोड़ की सामग्री पहले ही बरामद
वारदात के दो दिन बाद, 16 मार्च को पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के आभूषण, नकदी और वाहन सहित करीब 1.35 करोड़ रुपए का माल बरामद किया था। जांच में यह भी सामने आया कि ठेकेदार के घर में सोना और भारी नकदी होने की सूचना स्थानीय तीन लोगों ने गिरोह को दी थी। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 4 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 5 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 5 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 5 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 5 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 5 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 6 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 6 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 6 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 6 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 7 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 7 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 7 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 7 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 8 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 8 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 8 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 8 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!