छात्रों के लिए जरूरी खबर: अब एडमिशन कैंसिल करना पड़ सकता है महंगा; इन प्रोफेशनल कोर्स को छोड़ने पर नहीं मिलेगी फीस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, बीबीए, बीसीए सहित अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के बाद अब एडमिशन निरस्त कराने पर फीस वापस नहीं मिलेगी।
इन छात्रों की बढ़ी चिंता
इससे उन छात्रों की चिंता बढ़ गई है, जो काउंसलिंग के अगले चरण में बेहतर कॉलेज या ब्रांच मिलने पर अपना पहले का प्रवेश छोड़ना चाहते हैं।
20 जुलाई तक ही थी फीस वापसी की अंतिम तिथि
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार फीस रिफंड की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित थी। वहीं, मध्यप्रदेश में इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है और 14 अगस्त तक काउंसलिंग व एडमिशन होने हैं।
कॉलेज में जमा की गई फीस वापस नहीं मिलेगी
ऐसे में यदि कोई छात्र पहले किसी कॉलेज में प्रवेश लेकर फीस जमा कर चुका है और बाद में काउंसलिंग के अगले चरण में दूसरे कॉलेज या बेहतर ब्रांच का चयन करता है, तो पहले कॉलेज में जमा की गई फीस वापस नहीं मिलेगी।
कॉलेजों की आपत्ति के बाद AICTE से मांगा गया मार्गदर्शन
बताया जा रहा है कि इस स्थिति को लेकर कई कॉलेजों ने भी आपत्ति जताई है। इसके बाद तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) ने AICTE को पत्र लिखकर छात्रहित में उचित निर्णय लेने तथा फीस रिफंड के नियमों पर स्पष्ट मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया है।
छात्रों के सामने बढ़ी दुविधा
वर्तमान व्यवस्था में छात्रों के सामने यह दुविधा है कि यदि वे शुरुआती चरण में सीट सुरक्षित करने के लिए किसी कॉलेज में प्रवेश लेते हैं और बाद में बेहतर विकल्प मिलता है, तो उन्हें पहले जमा की गई फीस छोड़नी पड़ सकती है। अब सभी की नजर AICTE के संभावित निर्णय और दिशा-निर्देशों पर टिकी है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!