निगम टीम पर हमला: नोटिस देने पहुंचे कर्मचारियों को गमले; पत्थर, लाठी-डंडों से मारा, कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के ईडब्ल्यूएस फ्लैट परिसर में शुक्रवार को नगर निगम की टीम पर कथित पथराव और हमले की घटना सामने आई। नगर निगम के अनुसार, बकाया राशि के नोटिस चस्पा करने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर, गमले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
कई कर्मचारी हुए घायल
घटना में निगम के कई कर्मचारी घायल हुए, जबकि कवरेज कर रहे एक स्थानीय मीडियाकर्मी को भी चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह, इंजीनियरों और करीब 25 से 30 कर्मचारियों की टीम शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में बकाया राशि के अंतिम नोटिस चस्पा करने पहुंची थी।
नोटिस देने के दौरान हुआ विवाद
अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस देने के दौरान कुछ रहवासियों से विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। निगम कर्मचारियों का आरोप है कि भीड़ ने महिलाओं को आगे कर उनके साथ मारपीट की और पथराव शुरू कर दिया।
पत्थर, गमले और लाठी-डंडों से किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने नगर निगम कर्मचारियों पर पत्थर, गमले और लाठी-डंडों से हमला किया। हालात बिगड़ने पर कर्मचारियों को मौके से हटना पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम आयुक्त अनिल भाना, एसडीएम तरुण जैन, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले कथित हमलावर वहां से जा चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सुरक्षा में दोबारा हुई कार्रवाई
घटना के बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नगर निगम की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और बकाया राशि वाले फ्लैटों पर नोटिस चस्पा किए। इस दौरान कुछ फ्लैटों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
208 हितग्राहियों को अंतिम नोटिस
नगर निगम ने बताया कि डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस आवासों में रहने वाले 208 हितग्राहियों को तीन दिन के भीतर 1.80 लाख रुपये की बकाया राशि जमा करने का अंतिम नोटिस दिया गया है। निर्धारित समय तक भुगतान नहीं होने पर 4 अगस्त से फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
396 फ्लैटों का हुआ था आवंटन
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी (AHP) घटक के तहत डोसीगांव में 396 ईडब्ल्यूएस फ्लैट पात्र हितग्राहियों को आवंटित किए गए थे। नगर निगम के अनुसार, इनमें से 188 हितग्राहियों ने निर्धारित अंशदान जमा कर दिया, जबकि 208 हितग्राहियों ने पूरी राशि जमा किए बिना फ्लैटों पर कब्जा कर लिया।
नगर निगम आयुक्त का पक्ष
नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने बताया कि वर्ष 2019 में इन फ्लैटों का निर्माण हुआ था और पात्र हितग्राहियों को रियायती दर पर आवास उपलब्ध कराए गए थे। उनका कहना है कि कई हितग्राही वर्षों से शेष राशि जमा किए बिना फ्लैटों में रह रहे हैं तथा पानी और बिजली जैसी सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निगम की टीम फ्लैट खाली कराने नहीं, बल्कि लोगों को बकाया राशि जमा कर रजिस्ट्री कराने के लिए समझाने गई थी। यदि 4 अगस्त तक राशि जमा नहीं की जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जांच जारी
एसडीएम तरुण जैन ने कहा कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!