वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: 300 करोड़ का ऋण बांटा; स्पोर्ट्स स्टेडियम, हेलीपैड और नदी घाट की घोषणा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, झाबुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला में आयोजित स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण और जनजातीय क्षेत्र के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रदेशभर के स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया, जबकि झाबुआ जिले को 283.81 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि "बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है।"
महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं स्व-सहायता समूहों के जरिए आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज कृषि सखी, बैंक सखी, पशु सखी और उद्यम सखी के रूप में महिलाएं गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64 हजार से अधिक लखपति दीदियां आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
300 करोड़ का ऋण, झाबुआ को भी मिला लाभ
मुख्यमंत्री ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। इसमें झाबुआ जिले के 215 समूहों को 10.80 करोड़ रुपये का ऋण भी शामिल है।
283 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 174.64 करोड़ रुपये की लागत के 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 109.17 करोड़ रुपये के 28 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें झाबुआ में 70 करोड़ रुपये की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 35.29 करोड़ रुपये के सांदीपनि विद्यालय प्रमुख हैं।
थांदला के लिए कई बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री ने थांदला और आसपास के क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें थांदला में पक्का हेलीपैड बनाया जाएगा, प्रत्येक विधानसभा में खेल स्टेडियम विकसित किए जाएंगे, पद्मावती नदी और महर्षि श्रृंगी की तपोभूमि श्रृंगेश्वर तीर्थ पर घाटों का निर्माण होगा, जनजातीय क्षेत्रों में पट्टे की जमीनों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी और अगले शैक्षणिक सत्र से स्व-सहायता समूहों की महिलाएं सरकारी स्कूलों की यूनिफॉर्म तैयार करेंगी।
रोजगार और उद्योग पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में संचार क्षेत्र की नई इकाई से 14 हजार रोजगार सृजित होंगे, जबकि धार जिले में बन रहे पीएम मित्र पार्क से करीब 3 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि झाबुआ, धार और अलीराजपुर के युवाओं को अब रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।
महिला सुरक्षा और समान नागरिक संहिता पर भी बोले
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक जिले में महिला थाने और महिला सुरक्षा डेस्क को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जबकि जनजातीय समुदाय को इससे अलग रखा जाएगा।
मेधावी विद्यार्थियों और हितग्राहियों का सम्मान
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा आजीविका मेले का अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री डॉ. विजय शाह, मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद अनीता चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्व-सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!