अमरनाथ यात्रा: 23वें जत्थे का काफिला चंदरकोट से रवाना; कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर बढ़े श्रद्धालु
KHULASA FIRST
संवाददाता

पवित्र गुफा के दर्शन
अब तक 4.40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी की
खुलासा फर्स्ट, जम्मू-कश्मीर।
श्री अमरनाथ यात्रा के तहत गुरुवार को 23वें जत्थे का काफिला राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (एनएच-44) स्थित चंदरकोट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। रामबन जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रा मार्ग पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं, जिसके बीच श्रद्धालुओं का काफिला सुरक्षित रूप से अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ा।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था के साथ लगातार जारी है। प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए है। एक दिन पहले जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 2,051 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे में 1,570 पुरुष, 369 महिलाएं, 58 साधु, 21 साध्वियां, दो बच्चे, एक साधु बालक और 30 विदेशी श्रद्धालु (14 पुरुष और 16 महिलाएं) शामिल थे।
यात्रा के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्मू स्थित तवी नदी के पंजीकरण केंद्र पहुंच रहे हैं, जहां वे पंजीकरण और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। भगवती नगर यात्री निवास में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य जांच, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा गांधीनगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, अग्रवाल सभा और अन्य धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी अमरनाथ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन व ठहरने की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें।
वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के तहत गुरुवार तड़के जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 1,795 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों के अनुसार, यह इस वर्ष यात्रा के दौरान जम्मू से रवाना होने वाला अब तक का सबसे छोटा जत्था है।
अधिकारियों ने बताया कि 23वें जत्थे में 1,406 पुरुष और 389 महिलाएं शामिल हैं। सभी श्रद्धालु 82 वाहनों के काफिले में सुबह करीब 2:50 बजे भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए।
प्रशासन के अनुसार, इस जत्थे के रवाना होने के साथ ही इस वर्ष जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 1,32,150 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 4.40 लाख से अधिक श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक बुधवार को 2,051, मंगलवार को 3,029 और सोमवार को 3,800 श्रद्धालुओं के जत्थे जम्मू से रवाना हुए थे। गुरुवार का जत्था इस यात्रा का सबसे छोटा जत्था रहा।
उल्लेखनीय है कि 57 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को संपन्न होगी। खराब मौसम के कारण यात्रा 19 जुलाई से 24 जुलाई तक छह दिनों के लिए स्थगित रही थी, जिसे 25 जुलाई से दोबारा शुरू किया गया। प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए व्यापक सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!