अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल: पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

अतिरिक्त क्षेत्रफल की रुपए और पेनल्टी जमा करना जरूरी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीजनल पार्क के पास अस्थायी होलसेल पटाखा बाजार के लिए जमीन आवंटन का मामला फिर सवालों के घेरे में है। आईडीए के दस्तावेजों के अनुसार, पटाखा व्यापारियों द्वारा स्वीकृत क्षेत्रफल से अधिक जमीन उपयोग किए जाने पर दो अलग-अलग मामलों में कुल करीब 1.07 करोड़ रुपए की राशि प्लस जीएसटी निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद अब जमीन की नपती कर नए सिरे से आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी सामने आई है।
आईडीए के संपदा अधिकारी की ओर से जारी पत्रों में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक भूमि के उपयोग के चलते अतिरिक्त क्षेत्रफल की राशि और पेनल्टी जमा करना जरूरी है।
एक मामले में यह राशि 44,48,447 रुपए प्लस जीएसटी, जबकि दूसरे मामले में 62,28,878 रुपए प्लस जीएसटी बताई गई है। दोनों पत्रों में दो दिन के भीतर राशि जमा नहीं करने पर अतिरिक्त क्षेत्रफल हटाने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।
दस्तावेजों के मुताबिक, वर्ष 2025 में स्कीम नंबर 97 भाग-2, चोइथराम चौराहे के पास एबी रोड स्थित आईडीए की भूमि अस्थायी होलसेल पटाखा बाजार के लिए आवंटित की गई थी।
एक मामले में 474 वर्गमीटर और दूसरे में 571 वर्गमीटर भूमि आवंटन का उल्लेख है। आईडीए की सहायक यंत्री की रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक भूमि के उपयोग के मामले का खुलासा हुआ था।
राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद तालमेल की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद आईडीए अधिकारियों और पटाखा व्यापारी एसोसिएशन के बीच बकाया राशि को लेकर तालमेल बनने की चर्चा है। इसी बीच आईडीए अधिकारियों द्वारा मौके पर जमीन की नपती किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इससे सवाल उठ रहा है कि पूर्व में निर्धारित बकाया राशि और पेनल्टी की वसूली के पहले ही क्या नए अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है? हालांकि, बकाया राशि माफ किए जाने या वसूली नहीं करने संबंधी कोई स्पष्ट आधिकारिक आदेश सामने नहीं आया है।
ऐसे में पूरे मामले में आईडीए की ओर से यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि 1 करोड़ रुपए से अधिक की निर्धारित राशि की वसूली की स्थिति क्या है और नई जमीन आवंटन प्रक्रिया शुरू करने का आधार क्या है। इस पूरे मामले में आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े से चर्चा के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन फोन नहीं रिसीव नहीं किया गया।
संबंधित समाचार

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!