देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात: 536 करोड़ की सिंचाई परियोजना शुरू; 30 हजार हेक्टेयर से ज्यादा खेतों को मिलेगा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 नवंबर को सीहोर जिले में सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के फेस-1 और फेस-2 का लोकार्पण किया। करीब 536.23 करोड़ रुपए की इस परियोजना से बुधनी-भैरूंदा क्षेत्र के 76 गांवों में 30,091 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 41.44 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इन कार्यों में पांच सड़कें, सलकनपुर में रेस्ट हाउस, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और प्रयोगशाला का लोकार्पण शामिल है। वहीं, गोपालपुर में सामुदायिक भवन और बगवाड़ा में सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया।
ढाई साल में सिंचित क्षेत्र 20 लाख हेक्टेयर बढ़ने का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी क्षेत्र को मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद मिला है। सीप-अंबर परियोजना के शुरू होने से नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचेगा और किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई व्यवस्था का विस्तार करने के साथ किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने पर भी काम कर रही है। डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में सिंचाई का रकबा करीब साढ़े सात लाख हेक्टेयर था।
उनके मुताबिक, पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में यह बढ़कर वर्ष 2023 तक 40 लाख हेक्टेयर हुआ। पिछले ढाई साल में इसमें 20 लाख हेक्टेयर की और वृद्धि हुई है तथा अब सिंचित क्षेत्र 60 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। उन्होंने इसे किसानों की समृद्धि और उनके जीवन में बदलाव के संकल्प से जोड़ा।
पीएससी परीक्षा साल में दो बार कराने की बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.70 लाख रुपए हो गई है। शिक्षा के लिए सांदीपनि विद्यालय, गांवों तक पक्की सड़कें और औद्योगिक विकास के जरिए युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक 85 हजार पदों पर भर्ती की गई है और अगले वर्ष पीएससी परीक्षा दो बार आयोजित कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत हुई है।
लाड़ली बहना योजना में अब तक 60 हजार करोड़ देने की बात
महिला सशक्तीकरण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सहायता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए दिए जा रहे हैं। योजना शुरू होने के बाद से अब तक 60 हजार करोड़ रुपए की राशि बहनों को दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने सलकनपुर में माता विजयासन के भव्य लोक निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वहां भविष्य में रेस्ट हाउस की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उज्जैन में श्रीमहाकाल लोक, चित्रकूट और ओरछा में भगवान श्रीराम से जुड़े धाम तथा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों को तीर्थ के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।
दूध उत्पादन में प्रदेश को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ पशुपालन, डेयरी, बकरीपालन, कुक्कुट पालन और मत्स्य पालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ हुए समझौते के बाद सांची डेयरी से जुड़े किसानों को दूध के दाम में 5 से 8 रुपए तक अधिक मिलने लगे हैं।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश दूध उत्पादन में फिलहाल तीसरे स्थान पर है और सरकार इसे पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रति गाय हर महीने एक हजार रुपए की सहायता देने का निर्णय लिया गया है।
वहीं, मान्यता प्राप्त गोशालाओं के लिए अनुदान 20 रुपए से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति गोमाता किया गया है। नगर निगम क्षेत्रों में 10 हजार क्षमता वाली बड़ी गोशालाएं खोलने की भी योजना है।
मुख्यमंत्री ने शाजापुर में बोमा पद्धति से नीलगायों को जंगल में विस्थापित करने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि इससे फसलों को नुकसान से बचाने और वन्यजीवों की सुरक्षा में मदद मिल रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!